Chikheang Publish time 2025-12-5 16:39:09

पटना में शादी की रस्म में मंदिर जा रहीं महिलाओं के बीच घुसा ट्रैक्टर, दूल्हे की बुआ की मौत

/file/upload/2025/12/7385359164797811736.webp

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



संवाद सूत्र, मोकामा (पटना)। नगर थाना क्षेत्र के छतरपुरा गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर शादी की रस्म निभाने मंदिर जा रहीं महिलाओं की भीड़ में घुस गया, एक महिला पहिए के नीचे आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक अन्य महिला घायल हो गई, जबकि 50 से अधिक महिलाएं बाल-बाल बच गई। हादसे में मारी गई महिला बतासा देवी लड़के की बुआ थीं। वह लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा निवासी स्वर्गीय भरत महतो की पत्नी थीं।

वहीं, घायल महिला बिजुलिया गांव की माया देवी हैं। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। मौका देख चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दी।

मोकामा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। फिर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुराना और जर्जर हालत में है, फिर भी उससे बालू ढोया जा रहा था। वाहनों की जांच व्यवस्था ध्वस्त है। मोकामा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार को गांव के सत्येंद्र महतो की बरात जाने वाली थी, इससे पहले धार्मिक रस्में निभाई जा रही थी। समूह में महिलाएं गीत गाते हुए परशुराम मंदिर जा रही थीं।

इसी बीच शिवनार से ट्रॉली पर बालू लादकर आ रहा ट्रैक्टर तेज गति से महिलाओं के बीच घुस गया। चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।
Pages: [1]
View full version: पटना में शादी की रस्म में मंदिर जा रहीं महिलाओं के बीच घुसा ट्रैक्टर, दूल्हे की बुआ की मौत

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com