cy520520 Publish time 2025-12-5 19:09:27

चौपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती की नष्ट

/file/upload/2025/12/1454293131964109383.webp

हजारीबाग में पुलिस की कार्रवाई। (जागरण)



संवाद सूत्र, चौपारण (हजारीबाग)। हजारीबाग पुलिस ने गुरुवार को चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम डोडिया एवं मोर्निया में विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने लगभग 10 एकड़ में अवैध रूप से की गई अफीम की खेती का पता लगाया। मौके पर ही पूरे क्षेत्र में लगी फसल को ध्वस्त कर नष्ट कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अभियान के दौरान पुलिस ने खेतों से कई सामग्रियां भी जब्त कीं, जिन्हें तत्क्षण नष्ट कर दिया गया। इसमें पांच सेक्शन पाइप, चार डिलीवरी पाइप और दो हौंडा सेट शामिल थे।

पुलिस संभावित आरोपियों की पहचान में जुट गई है तथा नाम-पता के सत्यापन के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त दल का नेतृत्व एसडीपीओ बरही अजीत कुमार बिमल कर रहे थे। इस कार्रवाई में बरही अंचल के पु.नि. चंद्रशेखर, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई रवि रंजन, एसआई सुबिन्दर राम, एएसआई बदल महतो, सशस्त्र बल एवं वन विभाग के बनपाल कुलदीप महतो शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, उत्पादन और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Pages: [1]
View full version: चौपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती की नष्ट

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com