LHC0088 Publish time 2025-12-5 19:37:23

कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का खाका किया तैयार, मंडल अध्यक्षों संग की बैठक

/file/upload/2025/12/7570512525171674271.webp

कांग्रेस भवन में आयोजित की गई बैठक। (जागरण)



जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। कांग्रेस के प्रखंड और मंडल अध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की भूमिका, जिम्मेदारियों और कार्य-प्रणाली पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने, मतदाता संपर्क अभियान को धार देने और मैदानी स्तर पर पार्टी की उपस्थिति को सशक्त करने पर विशेष चर्चा हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बैठक के अंत में सभी प्रखंड और मंडल अध्यक्षों ने संकल्प लिया कि बूथ स्तर पर कांग्रेस की सक्रियता को आने वाले दिनों में और तेज गति दी जाएगी।
‘मजबूत संगठन की नींव बूथ पर’: जिलाध्यक्ष

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा कि पलामू में पार्टी का संगठन पहले से मजबूत है, लेकिन बूथ स्तर पर इसे और सुदृढ़ करने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन बूथों पर बूथ लेवल एजेंट नहीं हैं, वहां जल्द से जल्द समर्पित कार्यकर्ताओं को बीएलए बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि जहां समर्पित कार्यकर्ता नहीं हैं, वहां पार्टी की विचारधारा से प्रेरित युवाओं को जोड़कर उन्हें बूथ लेवल एजेंट की जिम्मेदारी दी जाए। मजबूत लोकतंत्र की शुरुआत मजबूत बूथ से होती है।
‘बूथ पर ही चुनाव जीतते और हारते हैं’: बिट्टू पाठक

पूर्व जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में असली लड़ाई बूथ पर होती है। जिस पार्टी का बूथ स्तर मजबूत होता है, वही चुनावी मुकाबले में सफल होती है।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यानंद दुबे, जिला प्रवक्ता गोपाल सिंह, शैलेश कुमार सिंह, अनिल सिंह, शैलेश चंद्रवंशी, गोपाल प्रसाद सिंह, तुलसी पासवान, मुश्ताक अहमद, परवेज आलम, शहजाद अली, कन्हाई लाल सिंह, अजय सिंह, अमिताभ शर्मा, सुभाष यादव, अखिलेश चौधरी सहित कई नेता उपस्थित थे।
Pages: [1]
View full version: कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का खाका किया तैयार, मंडल अध्यक्षों संग की बैठक

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com