deltin33 Publish time 2025-12-5 19:37:38

वाराणसी में व‍िमानों की लेट लतीफी और न‍िरस्‍त होने से यात्रियों की हो रही फजीहत

/file/upload/2025/12/989306960374170444.webp

अचानक विमानों के रद्द होने की घोषणा से हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन जा रहा है।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। देश भर में व‍िमानों के रद होने और लेट लतीफी की वजह से यात्र‍ियों की काफी फजीहत हो रही है। वाराणसी में बाबतपुर एयरपोर्ट पर भी अमूमन यही स्‍थ‍ित‍ि बनी हुई है।

काठमांडू से आने वाली बुद्धा एयर की फ्लाइट यू 4161 अपने निर्धारित समय सुबह 8:05 बजे से 20 मिनट पूर्व 7:45 बजे वाराणसी पहुँची फिर यही विमान यू 4162 बनकर अपने निर्धारित समय से लगभग 25 मिनट पूर्व 8:25 बजे काठमांडू के लिए रवाना हुई। वहीं शारजाह से वाराणसी आने वाली फ्लाइट शाम करीब पांच बजे वाराणसी पहुंचकर शाम सात बजे वापस शारजाह के लिए रवाना होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में फिलहाल उपरोक्त दो उड़ानें ही अंतरराष्ट्रीय रूट पर संचालित होती हैं। इसके अलावा अभी तक सभी घरेलू उड़ानें पूर्व निर्धारित समय से लैंड हुई हैं। सिर्फ भुवनेश्वर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट दो घंटे विलंब से चल रही है। इसका निर्धारित समय शाम पांच बजे ही है इसके अलावा शारजाह के लिए एक नान शेड्यूल फ्लाइट और संचालित होती है उसका निर्धारित समय नहीं है। कभी सुबह आती है तो कभी रात में, यह यात्रियों की संख्या बढ़ने पर संचालित होती है।

जैसे शुक्रवार को शारजाह से एक विमान आएगा लेकिन जाएंगे दो विमान। एक शाम पाँच बजे दूसरा शाम 7:30 बजे। बैंगलुरु से आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आज शारजाह जायेगा। देश में इंडिगो एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स की कमी के कारण वाराणसी आने और जाने वाली इंडिगो की कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

गाजियाबाद वाराणसी गाजियाबाद की फ्लाइट 6 ई 2571/2590
हैदराबाद वाराणसी हैदराबाद की फ्लाइट 6 ई 307/626
दिल्ली वाराणसी दिल्ली की फ्लाइट 6 ई 2334/2321
खजुराहो वाराणसी खजुराहो की फ्लाइट 6 ई 2379/2083
हैदराबाद वाराणसी हैदराबाद की फ्लाइट 6 ई 6226/6227
दिल्ली वाराणसी दिल्ली की फ्लाइट 6 ई 6649/5040
कोलकाता वाराणसी कोलकाता की फ्लाइट 6 ई 6501/6502 निरस्त

यह शाम छह बजे तक के विमानों के निरस्त होने की जानकारी दी गई है। हालांक‍ि निरस्त विमानों की संख्या बढ़ सकती है।
Pages: [1]
View full version: वाराणसी में व‍िमानों की लेट लतीफी और न‍िरस्‍त होने से यात्रियों की हो रही फजीहत

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com