cy520520 Publish time 2025-12-5 21:41:34

बैंड बाजा बराती, फिर ऐसा कुछ हुआ...मंडप से दुल्हन बिन लौटा दुल्हा

/file/upload/2025/12/1461537293234069802.webp



संवाद सहयोगी, जागरण, अजीतमल (औरैया)। बैंड बाजा के साथ इटावा से पहुंची बरात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई। विवाह कार्यक्रम के बीच किसी बात से नाराज होकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। जिसे समझाने का प्रयास हुआ लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना गुरुवार देर रात अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या धाम गेस्ट हाउस में हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



बाबरपुर के शिवाजी नगर निवासी युवती की शादी इटावा के भरथना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोड़ी के युवक से तय हुई थी। गुरुवार को अयोध्या धाम गेस्ट हाउस में समय पर बरात पहुंची। शुरुआती रस्में धूमधाम से हुईं। हर किसी के चेहरे पर खुशी थी। जो चंद मिनट बाद चिंता में बदल गई। मंडल में दुल्हन पहुंची और युवक से शादी करने से इन्कार कर दिया।



पहले लोगों ने समझा कि मजाक चल रहा है लेकिन दुल्हन के चेहरे का भाव देख सभी के हावभाव बदल गए। समझाने का प्रयास किया गया लेकिन युवती नहीं मानी और मंडप से चली गई। ऐसे में दूल्हा बने युवक को बिना दुल्हन बरात समेत वापस लौटना पड़ गया। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है। न तहरीर मिली है।
Pages: [1]
View full version: बैंड बाजा बराती, फिर ऐसा कुछ हुआ...मंडप से दुल्हन बिन लौटा दुल्हा

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com