LHC0088 Publish time 2025-12-5 22:38:52

5 हजार के लिए ले ली मजदूर की जान, कटोरिया में पीट-पीटकर हत्या; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

/file/upload/2025/12/2694175055051860331.webp

5 हजार के लिए ले ली मजदूर की जान



संवाद सूत्र,कटोरिया। सुइया थाना क्षेत्र के भदरिया गांव में गुरुवार देर रात पैसे के लेनदेन के विवाद में एक युवक की मारपीट के दौरान हत्या कर दी गई। मृतक सुरेश यादव के पुत्र रोहित यादव था।

घटना को लेकर मृतक की पत्नी जशोदा देवी ने मेहंदी गांव के अजीत यादव,अशोक यादव,बालमुकुंद यादव, उमेश यादव सहित पांच को नामजद किया है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कोलकाता में मजदूरी का काम

स्वजन ने कहा कि मृतक रोहित व अशोक कोलकाता में मजदूरी का काम करता था। मृतक अपने मोबाइल में पांच हजार रुपये मंगवाया था। पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या की गई। जानकारी के अनुसार युवक अपने परिवार के साथ घर में था।

गुरुवार की रात आरोपित ने युवक को घर से बुला लिया तथा मौका पाकर आधी रात के बाद युवक को घर से बाहर ले जाकर लाठी-डंडे एवं पत्थर से पीट-पीटकर एवं रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

इधर घटना की सूचना मिलने परथानाध्यक्ष कन्हैया झा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच।पड़ताल की। पुलिस ने मौके से दो नामजद आरोपित अजित व एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया है।

घटना के बाद मृतक का पत्नी जसोदा देवी, पुत्री खुशी कुमारी पांच वर्ष, स्वीटी कुमारी ढाई वर्ष, भाई प्रमोद कुमार सहित अन्य स्वजनों में मातम है। फिलहाल पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Pages: [1]
View full version: 5 हजार के लिए ले ली मजदूर की जान, कटोरिया में पीट-पीटकर हत्या; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com