Putin India Visit: राहुल गांधी और खड़गे को नहीं...शशि थरूर को मिला राजकीय भोज का न्योता
Putin India Visit: कांग्रेस ने शुक्रवार (5 दिसंबर) को दावा किया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आज शाम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में दी जा रही राजकीय भोज में नहीं बुलाया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बीच, तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर को डिनर का न्योता मिला है। सूत्रों ने न्यूज 18 को बताया कि थरूर को रूसी डिप्लोमेसी के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को देखते हुए बुलाया गया है।भारत दौरे पर आए पुतिन शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से उनके सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में शामिल होंगे। रूसी नेता के शुक्रवार रात लगभग 9 बजे भारत से रवाना होने की संभावना है। राष्ट्रपति भवन में भारत आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को औपचारिक डिनर देकर सम्मानित करने की पुरानी परंपरा है।
थरूर ने हाल ही में पाकिस्तान-स्पॉन्सर्ड आतंकवाद के खिलाफ भारत के स्टैंड और \“ऑपरेशन सिंदूर\“ के बाद आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी को हाईलाइट करने के लिए दुनिया की संबंधित राजधानियों में एक मल्टी-पार्टी डेलीगेशन को लीड किया था।
संबंधित खबरें
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-टोबैको क्षेत्र में काफी टैक्स की चोरी है, 40% जीएसटी भी कम है अपडेटेड Dec 05, 2025 पर 7:12 PM
IndiGo Flight Cancellation: केंद्र ने इंडिगो संकट की हाई लेवल जांच के दिए आदेश, 72 घंटों के भीतर सबकुछ ठीक होने की उम्मीद अपडेटेड Dec 05, 2025 पर 6:41 PM
Putin India Visit: \“हम भारत को बिना रोक-टोक के तेल सप्लाई करते रहेंगे\“; राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान अपडेटेड Dec 05, 2025 पर 4:53 PM
वह \“ऑपरेशन सिंदूर\“ के दौरान भारत का पक्ष रखने वाले सबसे मुखर लोगों में से एक थे। साथ ही पहलगाम हमले के बाद ग्लोबल स्टेज पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत के डिप्लोमैटिक हमले को भी सामने रखा था। कांग्रेस के सीनियर नेता ने कई मौकों पर पब्लिकली PM मोदी का सपोर्ट किया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि मोदी सरकार विदेशी मेहमानों को विपक्षी नेता से मिलने से रोक रही है क्योंकि वह खुद को असुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई विशिष्ट विदेशी मेहमान भारत आता है या वह विदेश जाते हैं तो सरकार की तरफ से कहा जाता है कि उनसे (राहुल से) मुलाकात नहीं होनी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से कुछ घंटे पहले यह दावा किया। पुतिन गुरुवार शाम आधिकारिक दौरे पर भारत आए। उनका कहना था कि सरकार यह हर बार करती है।
राहुल गांधी ने कहा, “हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व हम भी करते हैं, सिर्फ सरकार नहीं करती है। सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिलें।“ उन्होंने दावा किया, “यह परंपरा है, लेकिन मोदी जी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय पालन नहीं कर रहा है। यह उनकी असुरक्षा की भावना है।“
राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि यह सरकार असुरक्षा का भाव रखती है। उन्होंने संसद परिसर में कहा, “एक प्रोटोकॉल होता है। आने वाले सभी बड़े लोग नेता प्रतिपक्ष से मिलते हैं। सरकार प्रोटोकॉल को तोड़ रही है और उनकी सारी नीतियां इसी पर आधारित हैं। वे नहीं चाहते कि कोई दूसरी आवाज उठे। वे किसी और की राय नहीं सुनना चाहते। उन्हें लोकतंत्र में प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।“
Pages:
[1]