LHC0088 Publish time 2025-12-6 00:41:38

UP Panchayat Chunav: 2.54 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से बाहर, 11 दिसंबर तक होगा निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण

/file/upload/2025/12/8503884387854417783.webp



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्ष-2025 के तहत जिले के आठ लाख, 775 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सत्यापन के लिए भेजी थी।

सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद चार दिसंबर तक जिले के 22 विकास खंडों में दो लाख, 54 हजार, 299 डुप्लीकेट मतदाओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं।

इस कार्य में 11 ब्लाकों का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 11 दिसंबर तक शत-प्रतिशत यह कार्य पूर्ण कर लेना है। राज्य निर्वाचन आयोेग के पोर्टल पर सत्यापन के बाद फीडिंग के आंकड़ों के अनुसार 94.7 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि 5.30 प्रतिशत लंबित है, जिससे निर्धारित समय में पूरा करना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसआइआर के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की भी तैयारी चल रही है। जिसमें बीएलओ के माध्यम से सूची का सत्यापन कराया गया। जिसमें अब तक कुल पांच लाख, चार हजार, छह वैध मतदाता मिले हैं।

जबकि दो लाख, 54 हजार, 299 डुप्लीकेट वोटरों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। जबकि 42 हजार, 740 का मतदाता अभी लंबित हैं। क्योंकि इनके नाम अभी पोर्टल पर अपलाेड नहीं हुए हैं। इन वोटरों की सत्यापन रिपोर्ट अपलोड होने के बाद ही वैध और डुप्लीकेट मतदाताओं की सही संख्या का पता लगेगा।
11 ब्लाकों में अपलोड का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

मतदाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम हटाने में जिले के 11 ब्लाक सबसे आगे हैं, जिनका शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें विकास खंड कोयलसा, अतरौलिया, पवई, मुहम्मदपुर, अहरौला, मार्टीनगंज, सठियांव, फूलपुर, तहबरपुर, रानी की सराय और मिर्जापुर शामिल हैं।
ब्लाकवार मतदाताओं की स्थिति



    ब्लॉक वैध डुप्लीकेट लंबित


   ठेकमा
   23377
   18609
   8732


   तरवा
   27133
   4939
   16587


   मेंहनगर
   28730
   4970
   7212


   लालगंज
   31714
   11572
   3280


   हरैया
   22089
   15410
   1692


   अजमतगढ़
   24955
   14220
   161


   पल्हना
   14689
   7623
   1118


   जहानागंज
   19041
   11628
   189


   कोयलसा
   22250
   8918
   0


   महराजगंज
   21819
   14204
   1295


   बिलरियागंज
   17568
   10444
   1528


   पल्हनी
   26214
   22408
   376


   मुहम्मदपुर
   17166
   14045
   0


   पवई
   25016
   16211
   0


   मार्टीनगंज
   24588
   6591
   0


   अतरौलिया
   15346
   5178
   0


   अहरौला
   30233
   9226
   0


   सठियांव
   22417
   12516
   0


   फूलपुर
   25425
   11256
   0


   तहबरपुर
   26159
   8831
   0


   रानीकीसराय
   18634
   13555
   0


   मिर्जापुर
   19463
   11952
   0






‘‘राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जो सूची उपलब्ध कराई गई थी, उसका सत्यापन पूरा हो चुका है। सत्यापन रिपोर्ट अपलोड हो रही है। चार दिसंबर तक की सत्यापन रिपोर्ट आयोग के पोर्टल पर अपलोड हो चुकी है।

-राजाराम वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय/ नगरीय निकाय।
Pages: [1]
View full version: UP Panchayat Chunav: 2.54 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से बाहर, 11 दिसंबर तक होगा निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com