LHC0088 Publish time 2025-12-6 01:08:03

SIR ने किया खुलासा: गाजियाबाद में 59 हजार से अधिक वोटर मिले मृतक, 3.72 लाख दूसरी जगह हुए शिफ्ट

/file/upload/2025/12/3382283048158596283.webpSIR Cover Image GFX



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का एसआईआर किया जा रहा है। इसके तहत अब तक जिले में 59,550 मतदाता मृतक मिले हैं। इन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की कार्रवाई बीएलओ द्वारा की गई है। इसके अलावा जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में कुल 28,37,991 मतदाताओं का नाम एसआईआर कार्यक्रम से पहले मतदाता सूची में दर्ज हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, एसआईआर के तहत शुद्ध मतदाता सूची तैयार की जा रही है। अब तक की गई जांच में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में कुल 59,550 मतदाता मृतक मिले हैं।

4,30,658 मतदाता अपने पते पर अब नहीं रहते हैं, उनको ट्रेस करना भी मुश्किल हो रहा है। 3,72,028 मतदाता ऐसे हैं, जो कि अब स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं।

जिले के 24,096 मतदाताओं का नाम पहले से ही दूसरी जगह मतदाता सूची में दर्ज मिला है। 31,024 मतदाता अन्य श्रेणी के हैं, जिन्होंने अब तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है।



   विधानसभा क्षेत्र
   कुल मतदाता
   मृतक
   अनुपस्थित
   शिफ्टेड मतदाता
   डुप्लीकेट वोटर
   अन्य


   लोनी
   5,32,755
   9,262
    69,220
    42,103
   2,621
    6,838


   मुरादनगर
   4,59,698
   11,385
   34,497
   68,270
   4,715
   3,374


   साहिबाबाद
   10,42,469
   20,062
   2,06,883
   1,84,557
   8,618
   10,410


   गाजियाबाद
   4,68,304
   10,321
   75,554
   55,439
   4,203
   7,201


   मोदीनगर
   3,34,765
    8,520
   44,504
   21,659
   3,939
   3,191


   कुल
   28,37,991
   59,550
   4,30,658
    3,72,028
   24,096
   31,014




यह भी पढ़ें- छत पर सेंकने गए थे धूप, नजारा देख सूख गया खून; गाजियाबाद पुलिस के सामने पड़ोसन ने किया सनसनीखेज खुलासा
Pages: [1]
View full version: SIR ने किया खुलासा: गाजियाबाद में 59 हजार से अधिक वोटर मिले मृतक, 3.72 लाख दूसरी जगह हुए शिफ्ट

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com