LHC0088 Publish time 2025-12-6 01:38:05

SIR in UP: एसआईआर का काम पूरा कर चुकीं बीएलओ की अचानक हुई तबीयत खराब, इस वजह से हो गई मौत

/file/upload/2025/12/663790451375930790.webp



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। प्राथमिक विद्यालय सदलपुर की प्रधानाध्यापिका व बीएलओ साधना वर्मा का गुरुवार को हार्टअटैक से निधन हो गया। वह एसआइआर कार्य पूरा कर चुकी थीं। मार्च में अनुपस्थिति के चलते वेतन रुकने से परेशान थीं। साधना वर्मा गुरुवार को विद्यालय जाने के लिए तैयार हो रही थीं। सुबह करीब पौने सात बजे तबीयत खराब हो गई। स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साधना वर्मा के बेटे चेतन वर्मा के अनुसार चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण हार्टअटैक बताया है। उन्होंने तीन दिन पहले ही काम पूरा किया था। अनुपस्थिति के चलते मार्च में उनका वेतन रोक दिया गया था। अप्रैल, मई, जून का वेतन नहीं मिला। एरियर भी नहीं लग सका। एक सहायक अध्यापिका भी उन्हें परेशान करती थीं। इसकी शिकायत अधिकारियों से की है।

बीएसए डा. राकेश कुमार सिंह के अनुसार बीएलओ की स्वाभाविक मृत्यु हुई है। स्वजन ने जानकारी दी कि वह शुगर की मरीज थीं। उनकी शुगर बढ़ी हुई थी। सहायक अध्यापिका के प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कुछ समय पूर्व स्कूल बंद मिलने पर सभी शिक्षकों के विरुद्ध वेतन रोकने की कार्रवाई की गई थी।

प्रधानाध्यापिका ने सही जानकारी दी तो एरियर सहित वेतन रिलीज कर दिया गया। वह एसआइआर का कार्य पूर्ण कर चुकी थीं। सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। सहायक लेखा अधिकारी ज्ञानेंद्र गौतम के स्कूल में प्रवेश पर रोक लगा दी है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्य समिति गठित की है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: SIR in UP: एसआईआर का काम पूरा कर चुकीं बीएलओ की अचानक हुई तबीयत खराब, इस वजह से हो गई मौत

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com