पूर्वी प्रशांत में अमेरिकी कार्रवाई: ड्रग नाव पर हमला, चार की मौत
/file/upload/2025/12/7698236358615252220.webpसंदिग्ध ड्रग नाव पर घातक हमला। (फाइल)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सेना ने गुरुवार को पूर्वी प्रशांत सागर में एक और संदिग्ध ड्रग नाव पर घातक हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
अमेरिकी दक्षिणी कमान ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि यह हमला पूर्वी प्रशांत सागर में चल रही उस नाव पर किया गया, जिसे एक \“नामित आतंकवादी संगठन\“ ऑपरेट कर रहा था।
पोस्ट के साथ 21 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें नाव को धमाके से उड़ते हुए दिखाया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पेंटागन पहले से ही सितंबर में हुए एक विवादित हमले को लेकर दोनों दलों के सांसदों की कड़ी आलोचना का सामना कर रहा है। उसी अभियान में अमेरिकी सेना ने पहले हमले में बचे क्रू पर फिर हमला कर दो लोगों को मार गिराया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यह पिछले दो महीनों में 22वां हमला है। कैरिबियन और पूर्वी प्रशांत में अमेरिका द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अब तक 87 लोग मारे जा चुके हैं।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
Pages:
[1]