cy520520 Publish time 2025-12-6 03:39:37

हरियाणा: कालड़ा गन हाउस पर 37 घंटे से NIA की कार्रवाई जारी, लैपटॉप-कंप्यूटर खंगाल रही टीम; मालिक-बेटा गिरफ्तार

/file/upload/2025/12/2897340732376182157.webp

हरियाणा: कालड़ा गन हाउस पर 37 घंटे से NIA की कार्रवाई जारी। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में कालड़ा गन हाउस पर छापेमारी के मामले में एनआइए और सीआइए-टू कुरुक्षेत्र की संयुक्त कार्रवाई दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। कार्रवाई को 37 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। इस दौरान टीम को लाडवा रोड स्थित कालड़ा गन हाउस और उसके मालिक विजय कालड़ा के ग्रीन पार्क कालोनी स्थित मकान से भारी मात्रा में अनियमितताएं मिली हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखने का कारण कंप्यूटर और लैपटाप में कुछ क्लू मिलना बताया जा रहा है। फिलहाल टीम इनकी जांच में जुटी है। शाहाबाद में वीरवार को कालड़ा गन हाउस व उसके मालिक के घर पर एनआइए की रेड के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि उनका कनेक्शन उत्तर प्रदेश व बिहार में अवैध असलहा सप्लाई से है।

पटना से एनआइए की दो टीमें वीरवार सुबह पांच बजे शाहाबाद में जांच करने पहुंची थीं और शुक्रवार को भी जांच जारी रही। छानबीन के दौरान बड़ी मात्रा में अनियमिताएं मिलने पर एनआइए द्वारा शाहाबाद में कालड़ा गन हाउस के संचालक विजय कालड़ा और उनके बेटे कुश कालड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

दुकानदार का दूसरा बेटा लक्ष्य कालड़ा फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वीरवार देर रात पकड़े गए आरोपित पिता-पुत्र को कुरुक्षेत्र में रखा गया है। एनआइए ने कालड़ा गन हाउस को शुक्रवार रात करीब 8: 30 पर सील किया गया है।

इन गन हाउस से मिले अवैध कारतूस व असलहा के तार कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दिल्ली बम धमाके के आरोपितों से जुड़े हो सकते हैं। इस संबंध में न तो एनआइए और न ही सीआइए-टू के अधिकारी कुछ बोल रहे हैं।
एनआईए ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की जानकारी

एनआइए ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की। जुलाई में बिहार पुलिस ने चार आरोपितों को भारी मात्रा में अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया था। अगस्त में गृह मंत्रालय द्वारा मामले की जांच एनआइए को सौंप दी गई थी।

एनआइए ने कड़ियां जोड़ी तो किसी षड्यंत्र के तहत हरियाणा से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार व देश के अन्य हिस्सों में अवैध असलहा की तस्करी होने का मामला सामने आया। वीरवार को एनआइए की 22 टीमों ने बिहार, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में छापेमारी की।

इनमें बिहार की सात, उत्तर प्रदेश की 13 और हरियाणा की दो जगहों पर एकसाथ छापेमारी की गई। एनआइए ने कुरुक्षेत्र के शाहाबाद निवासी विजय कालड़ा और कुश कालड़ा, बिहार के पटना निवासी शशि प्रकाश और बिहार के जिला शेखपुरा निवासी रवि रंजन सिंह को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई में एनआइए ने कुल मिलाकर बड़ी मात्रा में अवैध असलहा, करीब एक करोड़ की नकदी, डिजिटल व इलेक्ट्रानिक डिवाइस, फर्जी और संदिग्ध पहचान पत्र बरामद किए गए।
Pages: [1]
View full version: हरियाणा: कालड़ा गन हाउस पर 37 घंटे से NIA की कार्रवाई जारी, लैपटॉप-कंप्यूटर खंगाल रही टीम; मालिक-बेटा गिरफ्तार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com