deltin33 Publish time 2025-12-6 18:39:30

इंडिगो संकट के बीच एयरलाइंस के मनमाने किराए पर केंद्र का एक्शन, सभी रूट पर लगाया फेयर कैप

/file/upload/2025/12/827586606087227305.webp

मनमाने किराए पर सरकार का नियंत्रण, यात्रियों को राहत। (फोटो- पीटीआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले पांच दिनों से लगातार इंडिगो की उड़ानों के रद होने और यात्रियों की अधिकता के कारण अन्य एयरलाइन कंपनियों की टिकट की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी की प्रभावित सेवा के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो ने पिछले पांच दिनों में 1000 से अधिक उड़ानों को रद किया है, जिससे दिल्ली, मुंबई सहित देश के कई एयरपोर्ट पर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई है।
सरकार ने लिया ये फैसला

केंद्र सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरफेयर कैप लगाने का फैसला लिया है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा कि सभी प्रभावित रूट पर सही और वाजिब किराया पक्का करने के लिए रेगुलेटरी पावर का इस्तेमाल किया है। इस फैसले से हवाई टिकट के किराये में बढ़ोतरी नहीं हो सकेगी, इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है।
सरकार ने एयरफेयर कैप लगाया

बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट में रुकावट के कारण कई रूट पर एयर टिकट की कीमतें बढ़ गई थीं, ऐसे में सरकार ने शनिवार को एयरफेयर कैप लगाने का फैसला किया। मंत्रालय ने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक ये लिमिट लागू रहेगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सभी एयरलाइनों को एक ऑफिशियल निर्देश जारी किया गया है जिसमें अब तय किए गए किराए की लिमिट का सख्ती से पालन करना जरूरी है। इस आदेश पर अधिक और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- पंजाब में इंडिगो संकट का रेलवे पर भी असर, वंदे भारत और शताब्दी फुल... वेटिंग लिस्ट हुई लंबी

यह भी पढ़ें- इंडिगो की उड़ानों में दिक्कत के बीच रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, कई रूटों पर अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेनें चलाईं


Pages: [1]
View full version: इंडिगो संकट के बीच एयरलाइंस के मनमाने किराए पर केंद्र का एक्शन, सभी रूट पर लगाया फेयर कैप

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com