LHC0088 Publish time 2025-12-6 19:08:22

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पांच घंटे तक क्यों लगा रहा जाम? अब सामने आई असल वजह

/file/upload/2025/12/8784948145828425477.webp



जागरण संवाददाता, उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर चालक को झपकी लगने से ट्रेलर दही क्षेत्र के बशीरतगंज के बसहा पुल की रेलिंग से टकरा गया। जिससे उसके आगे के टायर निकल गए। पुल की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि ट्रेलर रेलिंग को पूरी तरह से तोड़कर नीचे नहीं गिरा। सुबह छह बजे हुए हादसे के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने किनारे से वाहनों को निकालना शुरू किया। पांच घंटे सुबह 11 बजे तक वाहन रेंगकर निकलने को मजबूर रहे। इस दौरान कई चक्रों में जाम भी लगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संत कबीरनगर के दुधारा क्षेत्र के बडढा गांव निवासी मनीष यादव ट्रेलर चालक है। गुरुवार रात गोरखपुर से गिट्टी उतारकर झांसी के लिए निकला। चालक के साथ ट्रेलर में उसका दोस्त उसी के गांव का अरसद जमाल थी था। सुबह लगभग छह बजे कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही क्षेत्र में बशीरतगंज के बसहा पुल पर शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे चालक मनीष को झपकी लग गई।

ट्रेलर अनियंत्रित हो पुल की रेलिंग से टकरा गया। तेज टक्कर लगने से रेलिंग का हिस्सा टूटने के साथ ट्रेलर के आगे के टायर निकल गए। जिससे ट्रेलर के आगे का हिस्सा जमीन में रख गया। पीछे का हिस्सा सड़क पर बेड़ा होने से जाम लगने लगा। दही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को एक किनारे से निकलवाना शुरू किया।

हालांकि वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात रेंगने लगा। इस दौरान कई चक्रों में 20-25 मिनट तक जाम भी लगा। सुबह लगभग 11 बजे क्रेन से ट्रेलर हटाए जाने के बाद पुलिस ने आवागमन सामान्य कराया। दही एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेलर रेलिंग से टकराने में जाम के हालात बने पर पुलिस की मौजूदगी होने से जाम नहीं लगने दिया गया।वाहन धीमी गति से निकले।
Pages: [1]
View full version: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पांच घंटे तक क्यों लगा रहा जाम? अब सामने आई असल वजह

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com