अलाव तापते समय आग लगने से झुलसी महिला, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
/file/upload/2025/12/1014726737919852053.webpअलाव तापते समय आग की चपेट में आने से महिला की मौत।
संवाद सूत्र, बेलसर (गोंडा)। नगर पंचायत बेलसर के वार्ड 16 चांदपुर में शुक्रवार सुबह अलाव तापते समय लगी आग में झुलसी महिला सुषमा की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर सुनकर क्षेत्र में मातम छा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वार्ड के सभासद पति सूर्यभान दूबे ने बताया कि सुषमा सुबह करीब छह बजे अपने आंगन में अलाव ताप रही थीं। इसी दौरान उनके ऊनी कपड़े में आग लग गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई।
परिजनों के अनुसार, सुषमा के पति शंभू गुप्ता का निधन करीब आठ वर्ष पूर्व ही हो चुका था। पीछे दो बेटे और दो बेटियां हैं।जिनका रो -रोकर हाल बेहाल है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने बताया कि हादसे में झुलसी महिला की मौत लखनऊ में उपचार के दौरान हुई। उनके शव का अंतिम संस्कार अयोध्या में किया गया।
Pages:
[1]