LHC0088 Publish time 2025-12-6 20:38:31

अमरोहा में हाईवे पर सड़क हादसों में एक की मौत, सिपाही सहित तीन लोग घायल

/file/upload/2025/12/1774527759885043039.webp



जागरण संवाददाता, अमरोहा। हाईवे पर तीन हादसों में फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई तथा सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा में सदाकत हुसैन का परिवार रहता है। उनके बेटे मुनाजिर उर्फ भूरा गांव नीलीखेड़ी स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। मुनाजिर के परिवार में पत्नी मुजरेमीन व दो बेटे तथा एक बेटी है। शुक्रवार को भी वह काम करने फैक्ट्री आए थे। देर रात वह काम कर घर वापस लौट रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फैक्ट्री के सामने वह घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। उन्हें जोया की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुनाजिर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौके पर पहुंचे स्वजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे।

परंतु रास्ते में उनकी मौत हो गई। अस्पताल में भी चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने दूसरे दिन भी इस मामले में तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरा हादसा जोया कस्बा में फ्लाईओवर पर हुआ।

मुरादाबाद निवासी सुनील कुमार आर्य शनिवार दोपहर बाइक से गजरौला की ओर से मुरादाबाद जा रहे थे। जोया फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद सुनील कुमार को रेफर कर दिया गया है। तीसरा हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र में हसनपुर अतरासी रोड स्थित नाज़रपुर गांव के पास भारत पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सुबह हुआ।

हसनपुर क्षेत्र के गांव रजोहा निवासी राजेश कुमार अपनी बाइक में तेल लेकर रोड पर आ रहे थे। इसी दौरान थाना बछरायूं निवासी सिपाही रविंद्र सिंह एचौड़ा कंबोह में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। वर्तमान में रविंद्र की तैनाती रामपुर जनपद के मिलक थाने में है। हादसे में रविंद्र व राजेश कुमार घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Pages: [1]
View full version: अमरोहा में हाईवे पर सड़क हादसों में एक की मौत, सिपाही सहित तीन लोग घायल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com