deltin33 Publish time 2025-12-6 21:39:08

हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं में शामिल होंगी महिलाएं, सीएम सुक्खू का बड़ा एलान, भर्ती नियमों में किए जाएंगे जरूरी बदलाव

/file/upload/2025/12/5433134589046115026.webp

हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस पर अधिकारी को सम्मानित करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। सौ. डीपीआर



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में अग्निशमन विभाग में महिलाओं को भी शामिल किया जाएग। इसके लिए भर्ती नियमों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे और प्रदेश में होम गार्ड की भर्ती भी शीघ्र ही की जाएगी। सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से सकारात्मक बदलाव ला रही है।

यह बात मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला स्थित सरघीण में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
448 लोगों की जान बचाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों का प्रदेश की सुरक्षा और निर्माण में उल्लेखनीय योगदान है। गृह रक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं ने वर्षभर में 708 खोज एवं बचाव अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इन अभियानों में 448 लोगों की जान बचाई गई। यह विभाग की कार्यकुशलता का परिणाम है।
2000 करोड़ की संपत्ति को नुकसान से बचाया

विभाग की पेशेवर क्षमता व दक्षता से प्रदेश में दो हजार करोड़ की संपत्ति को नुकसान से बचाया गया है। गृह रक्षा विभाग ने एक हजार 35 स्थलों पर जल स्रोतों एवं जल निकायों का जीर्णोद्धार किया है, जो अत्यंत सराहनीय है।
150 पद स्वीकृत किए

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अग्निशमन विभाग में चार नई अग्निशमन इकाइयां स्थापित की गई हैं, जिनमें देहा, उबादेश, नेरवा तथा इंदौरा शामिल हैं। इस वर्ष 27 अग्निशमन वाहनों की खरीद की गई है। इन इकाइयों के लिए 150 पद स्वीकृत किए गए हैं।
मिरेकल आफ मांइड एप भी लांच

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशा निवारण पर आधारित मिरेकल आफ मांइड एप भी लांच किया। इसे इशा फांउडेशन के सहयोग से विकसित किया गया है। ये एप नशे की लत में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: इंडिगो संकट के बीच एयरलाइंस की मनमानी, दिल्ली से हिमाचल का वसूला 32,628 रुपये किराया
ये उपस्थित रहे

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी, विशेष सचिव सुदेश मोक्टा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।
सतवंत अटवाल ने किया सीएम का स्वागत

अतिरिक्त महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विभाग की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृह रक्षा एवं अग्निशमन द्वारा लगभग 11 हजार माक ड्रिल एवं तीन हजार जागरूकता शिविर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और दो लाख नागरिकों को प्रशिक्षित किया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: चंबा में शादी समारोह के दौरान चल रहा था नाच-गाना और भरभरा कर गिरी छत, 30 महिलाएं मलबे समेत पहुंचीं नीचे
Pages: [1]
View full version: हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं में शामिल होंगी महिलाएं, सीएम सुक्खू का बड़ा एलान, भर्ती नियमों में किए जाएंगे जरूरी बदलाव

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com