इन दिनों चमोली में पड़ रही कड़ाके की ठंड, तापमान गिर रहा -10 डिग्री तक; देखें जमे हुए नदी-झरने की तस्वीरें
/file/upload/2025/12/6207654375535655201.webpचमोली के नीति घाटी, औली, बदरीनाथ सहित सीमांत क्षेत्र में पानी के झरने जमने लगे हैं।
संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर: चमोली जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लग गई है। बताया कि वर्षा न होने से नीति घाटी, औली, बदरीनाथ सहित सीमांत क्षेत्र में पानी के झरने जमने लगे हैं।
/file/upload/2025/12/9146997579253342563.jpg
औली में तो नंदा देवी स्की स्लोप के बीच बहने वाला नाला जमने से यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। चमोली जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
/file/upload/2025/12/1150035773882677556.jpg
रात्रि को -10 से अधिक तापमान जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में पर्यटकों की आवाजाही बनी है। औली में हालांकि बर्फ नहीं है, लेकिन औली नंदा देवी स्की स्लोप में बहने वाला नाला जम चुका है।
/file/upload/2025/12/1408459890552397451.jpg
यही हाल बदरीनाथ, नीति मलारी क्षेत्र में भी है। यहां जगह-जगह नाले और तालाबों में पानी जम चुका है। औली में झरने व नालों में जमा पानी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।
/file/upload/2025/12/9192194003970794073.jpg
मौसम बना हुआ है शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रह सकता है। इसके बाद रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा व बर्फबारी हो सकती है।
हो सकता हल्का हिमपात
उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में आंशिक बादल छाए रहने। वहीं, कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इसके साथ ही 3,200 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर हल्का हिमपात हो सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यह भी पढ़ें- Weather: पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार, उत्तराखंड के कई इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश और बर्फबारी
यह भी पढ़ें- UP Weather Update: जोर पकड़ने लगी ठंड, 20 दिसंबर से बदलेगा मौसम; ये है ताजा अपडेट
Pages:
[1]