Chikheang Publish time 2025-12-7 00:09:28

Nitish Kumar में अद्भुत ऊर्जा और इच्‍छाशक्‍ति‍, JDU के कार्यकारी अध्‍यक्ष ने बताई खूबियां, बिहार चुनाव के ल‍िए कही ये बात

/file/upload/2025/12/3219579786312220124.webp

नीतीश कुमार को सदस्‍यता की रसीद सौंपते संजय झा। जागरण



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्‍यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि 20 वर्षों के कार्यकाल के बाद विधानसभा चुनाव में मिला ऐतिहासिक जनादेश वैश्विक स्तर पर असाधारण उपलब्धि है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह CM नीतीश कुमार के प्रति जनता के अगाध विश्वास का दर्शाता है। संगठन की बारीक रणनीति और कार्यकर्ताओं के मेहनत की देन है। आने वाले दिनों में जदयू संगठन और मजबूत होगा। सदस्य संख्या के मामले में भी हम आगे रहेंगे।

वे शनिवार को जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण हेलिकाप्टर न उड़ पाने की स्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना किसी हिचक के रोड शो किया।
अंतर्राष्‍ट्रीय संस्‍थाएं कर रहीं सराहना

यह उनके अद्भुत कार्य-ऊर्जा और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण है। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस उपलब्धि की अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी सराहना कर रही हैं। नीतीश कुमार ने विकास की मजबूत आधारशिला रखी है।

अगले पांच वर्षों में बिहार निश्चित रूप से देश के शीर्ष दस राज्य की श्रेणी में शामिल होगा। एनडीए सरकार जनता के भरोसे पर पूरी निष्ठा के साथ खरी उतरेगी।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाने वालों को जनता ने करारा जवाब देदिया है। नीतीश कुमार बिहार के विकास के शिल्पकार हैं। उसी प्रकार जदयू काप्रत्येक कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक विजय के शिल्पकार हैं।

समारोह में विधायक महेश्वर हजारी, मंत्री सुनील कुमार, विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, नीरज कुमार, पूर्व सांसद सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चन्देश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, पार्टी के नेता चंदन कुमार सिंह, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, अनिल कुमार, डा. अमरदीप, परमहंस कुमार, मनीष कुमार, वासुदेव कुशवाहा सहित अन्य नेता शामिल थे।
Pages: [1]
View full version: Nitish Kumar में अद्भुत ऊर्जा और इच्‍छाशक्‍ति‍, JDU के कार्यकारी अध्‍यक्ष ने बताई खूबियां, बिहार चुनाव के ल‍िए कही ये बात

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com