दक्षिण अफ्रीका में अवैध बार में गोलीबारी, 3 साल के बच्चे समेत 11 लोगों की मौत
/file/upload/2025/12/3846183216716111989.webpदक्षिण अफ्रीका में अवैध बार में गोलीबारी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में प्रिटोरिया के पास एक अवैध बार में हुई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक तीन का बच्चा भी बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि तीन संदिग्धों की तलाश शुरू की गई है, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने यह नहीं बताया कि गोलीबारी शबीन नामक अवैध बार के अंदर हुई या बाहर।
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने कहा, \“\“मरने वालों में एक बच्चा समेत तीन नाबालिग भी हैं।\“\“ दक्षिण अफ्रीका में दुनिया में सबसे अधिक हत्या दर हैं। यहां प्रतिदिन औसतन लगभग 60 हत्याएं होती हैं।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ) विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Pages:
[1]