cy520520 Publish time 2025-12-7 01:15:37

दक्षिण भारत से लेकर राजस्थान तक, पुतिन के डिनर मेन्यू में खास थीं ये रीजनल डिशेज; जानें इनकी खासियत

/file/upload/2025/12/6899368964589923869.webp

पुतिन के डिनर में भारत की क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद! (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे। भारत में उनका यह दौरा काफी चर्चा में रहा। चाहे आईटीसी मौर्य के चाणक्य सुइट में ठहरने की बात हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें भगवद गीता का रूसी संस्करण भेंट करना हो, उनकी यह भारत यात्रा कई मायनों में खास रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन सबके अलावा इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित राजकीय रात्रिभोज भी काफी चर्चा में रहा। इस दौरान पुतिन को कई तरह के लाजवाब व्यंजनों का स्वाद चखने को मिला। इन व्यंजनों की खासियत यह थी कि ये डिशेज अलग-अलग क्षेत्र की खासियत समेटे हुई थी। आइए जानते हैं क्या था पुतिन के डिनर में खास-   
मुरुंगेलाई चारू

यह मोरिंगा के पत्तों और मूंग दाल से बना एक हेल्दी सूप होता है। बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी यह सूप एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। यह दक्षिण भारत, खासकर आंध्र प्रदेश में बनाया जाने वाला एक खास तरह का रसम है।
गुच्छी दून चेटिन

पुतिन को डिनर में एक खास कश्मीरी डिश भी सर्व की गई। गुच्छी दून चेटिन नाम का यह व्यंजन एक ऐपेटाइजर है, जिसमें मोरेल मशरूम और कश्मीरी अखरोट की चटनी भरी होती है। यह पोषण का एक भंडार है।
वेजिटेबल झोल मोमो

पुतिन के डिनर में शामिल होने के बाद से एक नेपाली व्यंजन वेजिटेबल झोल मोमो काफी चर्चा में बना हुआ है। यह एक ऐपेटाइजर था, जिसे चटनी के साथ सर्व किया गया। झोल मोमो मुख्य रूप से रूस के पारंपरिक व्यंजन पेल्मेनी से प्रेरित है।
अचारी बैंगन

डिनर मेन्यू में अचारी बैंगन को भी शामिल किया गया। यह डिश अपने आप में काफी खास है और देशभर में कई जगह इसका स्वाद चखने को मिलता है। यह व्यंजन छोटे बैंगन को मीठी और तीखी चटनी में अचार के मसालों के साथ पकाकर बनाया जाता है।

/file/upload/2025/12/5657814894907920794.jpg
जाफरानी पनीर रोल

डिनर के दौरान पुतिन को मुगलई खानपान का स्वाद भी चखने को मिला। मेन कोर्स मेन्यू की शुरुआत जाफरानी पनीर रोल से हुई जिसमें पनीर और सूखे मेवों को केसर की खुशबू वाली चटनी में पकाया और परोसा जाता है।
बादाम का हलवा

डिनर के दौरान पुतिन को कई तरह के व्यंजन सर्व किए गए। साथ ही इस दौरान उन्हें डिजर्ट में भी अलग-अलग डिशेज परोसी गईं, लेकिन इन सबके बादाम का हलवा सबसे खास था। यह राजस्थान का लोकप्रिय हलवा है, जिसे खासतौर पर सर्दियों में बनाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- झोल मोमो, दाल तड़का और बादाम का हलवा... डिनर पार्टी में पुतिन को क्या-क्या परोसा गया? देखें मेन्यू

यह भी पढ़ें- दाल-चावल खा-खाकर हो गए हैं बाेर, तो ट्राई करें ये 5 साउथ इंड‍ियन रेस‍िपीज; स्वाद मे हैं लाजवाब
Pages: [1]
View full version: दक्षिण भारत से लेकर राजस्थान तक, पुतिन के डिनर मेन्यू में खास थीं ये रीजनल डिशेज; जानें इनकी खासियत

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com