LHC0088 Publish time 2025-12-7 03:07:36

अमेरिका: घर में आग लगने से भारतीय छात्रा की दर्दनाक मौत

/file/upload/2025/12/9047489952837006886.webp

भारतीय छात्रा की मौत।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयार्क में एक घर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसी 24 वर्षीय भारतीय छात्रा सहजा रेड्डी उदुमाला की मौत हो गई। वह न्यूयार्क के अल्बानी में मास्टर डिग्री कर रही थी।भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में उसके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दूतावास ने कहा कि उदुमाला के असामयिक निधन से गहरा दुख है। हम इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम उनके परिजनों के लगातार संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

जबकि अल्बानी पुलिस विभाग ने बयान में कहा कि पुलिसकर्मियों और अल्बानी अग्निशमन विभाग ने चार दिसंबर की सुबह घर में आग लगने की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की। घर के भीतर से चार लोगों को निकाला गया। इनमें से दो को बर्न सेंटर में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से झुलसने से एक युवती की मौत हो गई।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Pages: [1]
View full version: अमेरिका: घर में आग लगने से भारतीय छात्रा की दर्दनाक मौत

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com