Chikheang Publish time 2025-12-7 03:08:02

फतेहपुर सीकरी में चादरपोशी के बाद बोले Akhilesh Yadav, भाजपा से सीख लिया है समीकरण बनाना; IndiGo पर भी ली चुटकी

/file/upload/2025/12/5798985729796024074.webp

सपा प्रमुख अखिलेश यादव।



जागरण संवाददाता, आगरा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को फतेहपुर सीकरी स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादर पोशी के बाद कहा कि भाजपा से समीकरण बनाना सीख लिया है।

इस बार भरोसा कम और काम ज्यादा होगा, जो जनता की सेवा करता है उस साथी को विधानसभा चुनाव में सर्वे कराकर मौका दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कहती है कि बिहार से गंगा बंगाल को जाएगी लेकिन इस बार उल्टी गंगा बहेगी। यमुना के हाल पर भाजपा को आड़े हाथ लिया, बोले सरकार कहती है कि हमने गंगा आजमन करने लायक बना दी, केसी घाट पर कोई आचमन कर सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आगरा आते आते यमुना नाले में बदल जाती है। खनऊ की तर्ज पर आगरा में रिवर फ्रंट बनाएंगे।

आगरा की विधानसभा सीटों पर पिछले चुनावों में सपा का प्रदर्शन अच्छा न रहने पर कहा कि दुनिया में आगरा की पहलचान, पेठे की वजह से, ताजमहल की वजह से. दरगाह की वजह से और यहां के लोगों के हुनर की वजह से है।

कहा कि भरोसा दिलाता हूं कि इस बार आगरा समाजवादियों के पक्ष में एतिहासिक परिणाम देने जा रहा है। आगरा के लोगों ने ये जान लिया है कि जो मेट्रो चल रही है, वो समाजवादियों की देन है।

आज भी दिल्ली, लखनऊ डबल इंजन वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से अच्छी सड़क नहीं बना पाए हैं। उन्होंने मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान पर कहा कि यह सरकार वोट बढ़ाने के स्थान पर वोट कटवा रही है।

अधिक से अधिक वोट बढ़वाएं, अधिक से अधिक वोट डालें, इस बार पीडीए के चौंकाने वाले परिणाम होंगे। आज ताकतवर लोग पीडीए का अपमान कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में जूता तक फेंका गया है।
उद्योगपतियों को ताकतवर बनाने से IndiGO जैसी घटनाएं

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिगो एयरलाइंस जैसी घटनाओं से सरकार को सबक लेना चाहिए, उद्योगपतियों को ताकतवर बनाने से ऐसी घटनाएं होंगी, कोई जानबूझकर ऐसा कर रहा है तो हमें सजग रहना चाहिए, सरकार ताकतवर होनी चाहिए उद्योगपति नहीं।
Pages: [1]
View full version: फतेहपुर सीकरी में चादरपोशी के बाद बोले Akhilesh Yadav, भाजपा से सीख लिया है समीकरण बनाना; IndiGo पर भी ली चुटकी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com