cy520520 Publish time 2025-12-7 05:06:05

हिसार: पत्नी के चरित्र पर था शक, गला दबाकर की हत्या; पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

/file/upload/2025/12/1763764419780197128.webp

हिसार: पत्नी के चरित्र पर था शक, गला दबाकर की हत्या। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, हिसार। डोभी गांव में शनिवार सुबह नौ बजे पति ने 23 वर्षीय पत्नी मोनिका के चरित्र पर शक होने के चलते गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति मांगेराम ने स्वजन, ससुरालवालों और बालसमंद पुलिस चौकी को सूचना दी कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूचना मिलने पर पुलिस और मृतका के स्वजन मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची। सदर थाना पुलिस ने आरोपित मांगेराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राजस्थान के चूरू जिला के ढुमकी निवासी मोनिका की करीब चार साल पहले डोभी गांव के मांगेराम के साथ शादी हुई थी। मांगेराम मुर्गे पालने का काम करता है। शादी के बाद मोनिका ने एक बेटे को जन्म दिया जिसकी उम्र करीब पौने तीन साल है।

मांगेराम अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। करीब आठ दिन से मांगेराम के पिता रामकुमार पत्नी और पोते के साथ राजस्थान में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे।

घर पर मांगेराम और उसकी पत्नी मोनिका दोनों थे। शनिवार सुबह मांगेराम का पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। इसी दौरान उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। गला तब तक दबाए रखा जब तक उसका दम नहीं निकल गया।
नहाने के बाद पिया हुक्का

जानकारी अनुसार सुबह पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपित मांगेराम नहाने चला गया। नहाने के बाद हुक्का भरकर पिया। उसके बाद उसने पहले अपने माता-पिता को फोन कर बताया कि मोनिका की हत्या कर दी है। फिर मोनिका के स्वजन को इस बारे में जानकारी दी। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस बारे में गांव के सरपंच आजाद सिंह से संपर्क किया।
फोरेंसिक टीम वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए

हत्या की वारदात का पता चलने पर सदर थाना प्रभारी नवीन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाएं। पता चलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद मृतका के स्वजन गांव पहुंचे। फिर पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए।


आरोपित मांगेराम पत्नी मोनिका के चरित्र पर शक करता था। जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर आरोपित ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

- निरीक्षक नवीन कुमार, सदर थाना प्रभारी, हिसार
Pages: [1]
View full version: हिसार: पत्नी के चरित्र पर था शक, गला दबाकर की हत्या; पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com