मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा के जंगल में मुठभेड़, डेरा छोड़कर भागे माओवादी
/file/upload/2025/12/1116192862961524246.webpडेरा छोड़कर भागे माओवादी। (फाइल)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माओवाद के खात्मे के मिशन-2026 को पूरा करने के लिए सुरक्षा बल माओवादियों की चौतरफा घेराबंदी कर रहे हैं। शनिवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट और छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ सीमा क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एसपी आदित्य मिश्रा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर माताघाट के जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। माओवादियों की संख्या स्पष्ट नहीं है। जवानों की मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई के बाद माओवादी अपना डेरा छोड़कर भाग निकले।
सुरक्षा बलों ने उनके डेरे से बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग के सामान, मेडिकल, इलेक्ट्रानिक सामग्री, पिट्टू बैग आदि बरामद किया है। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्चिंग और तेज कर दी गई है।
Pages:
[1]