deltin33 Publish time 2025-12-7 11:06:55

कोलकाता में आज पांच लाख लोग एक साथ करेंगे गीता पाठ, बाबा रामदेव और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री होंगे कार्यक्रम में शामिल

/file/upload/2025/12/9220000913361465971.webp

कोलकाता में आज पांच लाख लोग एक साथ करेंगे गीता पाठ (फोटो- एक्स)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। महानगर के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रविवार को करीब पांच लाख लोग एक साथ गीता पाठ करेंगे।

सनातन संस्कृति संसद नामक संस्था की ओर से इस सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य आम लोगों तक सनातन धर्म की मूल भावना और गीता के सार्वभौमिक संदेशों को पहुंचाना है।

मालूम हो कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पिछली बार 24 दिसंबर, 2023 को सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग एक लाख लोगों ने भाग लिया था। इस बार होने जा रहा आयोजन भारत में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक गीता पाठ होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज करेंगे, जबकि पद्मभूषण साध्वी ऋतंभरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योगगुरु बाबा रामदेव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Pages: [1]
View full version: कोलकाता में आज पांच लाख लोग एक साथ करेंगे गीता पाठ, बाबा रामदेव और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री होंगे कार्यक्रम में शामिल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com