LHC0088 Publish time 2025-12-7 15:08:11

पौड़ी में हादसा: छह दोस्तों की कार बेकाबू होकर खाई में गिरी, दो की मौत और चार घायल

/file/upload/2025/12/8345497299989368110.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, पौड़ी। पैठाणी स्योली मोटर मार्ग पर बीती रात सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में थाना पैठाणी के टीला गांव निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ये सभी लोग बूंखाल मेले से घर लौट रहे थे। कार में दो रुद्रप्रयाग जिले और चार लोग पौड़ी जिले के हैं। सभी मित्र हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतकों के नाम

1. वीरेंद्र (23 वर्ष) पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम टीला ,पैठानी।
2. संतोष सिंह (35 वर्ष ) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम टीला थाना पैठानी।
हादसे में घायलों के नाम


1 सोहन सिंह (32 वर्ष) पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम टीला थाना पैठानी।
2 वीरेंद्र सिंह (25 वर्ष) पुत्र दिलीप सिंह निवासी ग्राम संकरोडी रुद्रप्रयाग।
3 सिताब सिंह (31 वर्ष) पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम संकरोडी रुद्रप्रयाग।
4 वीरेंद्र सिंह (28 वर्ष) पुत्र सूरज सिंह निवासी ग्राम टीला थाना पैठाणी ।
Pages: [1]
View full version: पौड़ी में हादसा: छह दोस्तों की कार बेकाबू होकर खाई में गिरी, दो की मौत और चार घायल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com