UP Board Model Paper 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी, PDF यहां से करें डाउनलोड
/file/upload/2025/12/3170037794713068905.webpUP Board Model Paper 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की तैयारी एवं प्रश्न पत्र को समझने के लिए मॉडल पेपर (UP Board Sample Paper 2026) जारी कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड 10th 12th बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे छात्र छात्राएं मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करके प्रश्नों की संख्या, अंक प्रणाली सहित अन्य डिटेल जान सकते हैं। इसके साथ ही आप इस मॉडल पेपर को हल करके अपनी परीक्षा की तैयारियों को भी परख सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पेपर को हल करने के लिए टाइम का लगा सकते हैं अनुमान
मॉडल प्रश्न पत्र को हल करके छात्र देख सकते हैं कि उन्होंने निर्धारित 3 घंटे में सभी प्रश्नों का हल कर लिया है या नहीं। अगर आप समय पर पेपर हल नहीं कर पा रहे हैं तो उसकी समय रहते तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक पा सकते हैं।
मॉडल प्रश्न पत्र यहां करें डाउनलोड
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं। आप साइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे दिए दिए डायरेक्ट लिंक से सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें और होम पेज पर “स्टूडेंट्स कॉर्नर“ में जाकर मॉडल पेपर बटन पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर आपको जिस कक्षा का मॉडल पेपर डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करें। इसके बाद जिस विषय का सैंपल पेपर चाहिए उस लिंक पर क्लिक करना है। अब PDF फॉर्मेट में मॉडल पेपर स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें।
Model Paper All Subject Class Wise Session 2025-26
[*]Model Paper Class 10th
[*]Model Paper Class 12th
/file/upload/2025/12/4231654182952228609.jpg
बोर्ड परीक्षाएं इन डेट्स में होंगी आयोजित
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से 10th 12th बोर्ड एग्जाम का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा। परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें- UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड 10th 12th रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी, 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी परीक्षाएं, ये रही डेटशीट
Pages:
[1]