LHC0088 Publish time 2025-12-7 17:41:42

5 दिन बाद पटरी पर लौट रही IndiGo की उड़ान, लेकिन कई शहरों में आज भी फ्लाइट्स रद; 10 Points

/file/upload/2025/12/1535656872827163624.webp

इंडिगो की उड़ानों पर ताजा अपडेट। फोटो - रायटर्स



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले 5 दिनों की अफरा-तफरी के बाद हवाई यात्रा एक बार फिर पटरी पर आने लगी है। इंडिगो के ज्यादातर विमानों ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स समय पर चल रही हैं। दिल्ली समेत देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ अब कम होने लगी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीते दिन भी इंडिगो ने देशभर में 800 फ्लाइट्स कैंसिल की थीं। हजारों उड़ाने रद करने के बाद इंडिगो के विमान पहले की तरह उड़ान भरने को तैयार हैं। हालांकि, इंडिगो एयरलाइंस ने आज भी कुछ फ्लाइट्स कैंसिल की हैं।
1. कई फ्लाइट्स आज भी कैंसिल

इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइट्स रद करने की घोषणा की है। इस लिस्ट में जम्मू, अमृतसर, अहमदाबाद, गुवाहाटी, नागपुर और आइजोल जाने वाली फ्लाइट्स के नाम शामिल है। इसके अलावा मुंबई में 8 और चेन्नई एयरपोर्ट पर 40 फ्लाइट्स रद हुई हैं।

/file/upload/2025/12/5445875013995431543.jpg

फोटो- पीटीआई
2. जम्मू की 2 फ्लाइट्स रद

देश के अलग-अलग हिस्सों से आज इंडिगो की 10 फ्लाइट्स जम्मू के लिए रवाना होनी थीं। इनमें से 8 फ्लाइट्स अपने समय पर उड़ान भरेंगी, लेकिन दिल्ली और इंदौर से जम्मू जाने वाली 2 उड़ाने रद कर दी गईं हैं।
3. पुणे में 7 फ्लाइट्स कैंसिल

इंडिगो एयरलाइंस ने पुणे एयरपोर्ट के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इंडिगो ने बताया कि पुणे से उड़ान भरने वाली 7 फ्लाइट्स आज (7 दिसंबर) को रद रहेंगी। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

/file/upload/2025/12/4357022334902920296.jpg

फोटो- पीटीआई
4. इंडिगो की 95% नेटवर्क कनेक्टिविटी बहाल

इंडिगो के अनुसार, एयरलाइन का 95 प्रतिशत नेटवर्क फिर से चालू हो गया है। शनिवार को इंडिगो की 1,500 फ्लाइट्स ने उड़ान भरीं। बाकी फ्लाइट्स भी जल्द ही बहाल की जा सकती हैं।
5. इंडिगो देगा रिफंड

ट्रैवल एग्रीगेटर ixigo के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को रिफंड देने का आश्वासन दिया है। पिछले 5 दिनों में रद हुई फ्लाइट्स के टिकटों का पूरा शुल्क यात्रियों को वापस कर दिया जाएगा।

/file/upload/2025/12/2238795649114838560.jpg

फोटो- पीटीआई
6. एअर इंडिया ने दी छूट

फ्लाइट संकट के बाद एअर इंडिया और एअर एक्सप्रेस ने यात्रियों को विशेष छूट दी है। एयरलाइन का कहना है कि 4 दिसंबर तक जितने यात्रियों ने 15 दिसंबर तक की टिकटें बुक की थीं, वो अपनी यात्रा को बिना अतिरिक्त शुल्क के आगामी तिथि पर दोबारा शेड्यूल कर सकते हैं।
7. DGCA ने जारी किया नोटिस

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स समेत मैनेजर को \“कारण बताओ नोटिस\“ जारी किया है। पिछले 5 दिनों में हजारों उड़ाने रद करने को लेकर उनसे 24 घंटे में जवाब मांगा गया है।
8. सरकार ने दी जानकारी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, सभी उड़ानें धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं। एयरपोर्ट पर चेक-इन और बोर्डिंग सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

/file/upload/2025/12/6549643344442446667.jpg

फोटो- पीटीआई
9. रेलवे ने दी राहत

फ्लाइट संकट के बीच भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत की खबर दी है। रेलवे ने ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाने और 37 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेनें देशभर में 114 यात्राएं संचालित करेंगी।
10. सियासी गलियारों में मची हलचल

देश में बड़े पैमाने पर फ्लाइट रद होने का मुद्दा सियासी गलियारों में भी सूर्खियां बटोर रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि यह सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा है। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार हमेशा प्रतियोगिता को बढ़ावा देती है।

यह भी पढ़ें- IndiGo फ्लाइट संकट: उस उड़ान की असली लागत जो कभी टेकऑफ नहीं कर पाई

यह भी पढ़ें- दो दोस्तों ने किराए के प्लेन से की थी IndiGo की शुरुआत, कैसे बनी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी? पढ़ें पूरी कहानी
Pages: [1]
View full version: 5 दिन बाद पटरी पर लौट रही IndiGo की उड़ान, लेकिन कई शहरों में आज भी फ्लाइट्स रद; 10 Points

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com