Chikheang Publish time 2025-12-7 17:41:47

बहराइच में भेड़िया के हमले से दहशत: मां की गोद से छीन ले गया दुधमुंहा बच्चा, 10 घंटे बाद मिले कपड़े

/file/upload/2025/12/9021324024277439891.webp

कैसरगंज के मल्लाहन पुरवा मे भेड़िए के हमले के बाद रोते बिलखते परिजन, सुभाष पुत्र सन्तोष उम्र चार माह।



जागरण संवाददाता, बहराइच। भेड़िया के आतंक से परेशान कैसरगंज रेंज के मल्लाहनपुरवा में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मां की गोद में दूध पी रहे चार माह के मासूूम को भेड़िया दबोच ले गया। जब तक मां कुछ समझ पाती और शोर मचाती। तब तक भेड़िया बच्चे को लेकर भाग गया। करीब 10 घंटे बाद रविवार को बच्चे का कपड़ा घर से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


दुधमुहे बच्चे को मां की गोद से छीन ले गया भेड़िया, 10 घंटे बाद बरामद हुए कपड़े

कैसरगंज के ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर तीन के मजरा मल्लाहनपुरवा में शनिवार की देर रात भेड़िया ने घर में घुसकर अपने बच्चे को दूध पिला रही मां किरन की गोद से चार माह के बालक सुभाष को अपने जबड़े में दबोच कर भाग गया। मां की गोद से छीन ले जाने पर चाीख पुकार मची तो गांव के लोग एकत्र हुए और ढूंढना शुरू किए, लेकिन पूरी रात कुछ पता नहीं चल सका। सुबह करीब नाै बजे घर से एक किलोमीटर दूर बच्चे का कपड़ा बरामद हुआ।

ग्रामीणों का आक्रोश वन विभाग के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। डीएफओ रामसिंह यादव ने बताया कि भेड़िया की तलाश में वन विभाग की टीम लगी हुई है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: बहराइच में भेड़िया के हमले से दहशत: मां की गोद से छीन ले गया दुधमुंहा बच्चा, 10 घंटे बाद मिले कपड़े

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com