cy520520 Publish time 2025-12-7 19:09:04

आप एल्कोहल लेते हैं तो न लें! ...दरअसल, शरीर का तापमान गिरा देती है एल्कोहल और सर्दी में यह ठीक नहीं

/file/upload/2025/12/7788325155470508148.webp

यदि आप एल्कोहल लेते हैं तो ठंड के मौमस में सतर्कता बरतें। एल्कोहल का सेवन न करें। इससे शरीर का तापमान कम हो जाता है। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, मेरठ। यदि आप एल्कोहल लेते हैं तो ठंड के मौमस में सतर्कता बरतें। एल्कोहल का सेवन न करें। इससे शरीर का तापमान कम हो जाता है। हाइपोथर्मिया की संभावना बन सकती है। शीतलहर के मद्देनजर लोगों को सतर्कता बरतने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सीएमओ कार्यालय की ओर से एडवाइजरी में यह बात कही गई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सर्द हवाएं चलने लगी हैं। ठंड भी बढ़ गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि ठंड लगने से बचाव के लिए हीटर, ब्लोअर जलाने के दौरान खिड़की खुली रखें। घर के अंदर कोयला न जलाएं। इससे कार्बन मोनो आक्साइड पैदा होती है, जो जानलेवा हो सकती है। शरीर के अंग सुन्न पड़ने, हाथ-पैरों, कान व नाक पर सफेद या पीले रंग के दाग पड़ने पर तुरंत डाक्टर को दिखाएं।

मौसम की जानकारी रखें। उसी के अनुसार साप्ताहिक प्लान बनाएं। ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचें। घर के अंदर रहें। शीतलहर चले तो यात्रा से बचें। बुजुर्ग और नवजात शिशु विशेष ध्यान रखें। हाइपोथर्मिया के लक्षण होने पर व्यक्ति को गर्म स्थान पर ले जाएं और कपड़े बदलें। शरीर को त्वचा से संपर्क, कंबल, सूखे कपड़े से परतों को गर्म करें।

शरीर का तापमान गिरने के साथ गिर जाती है पल्स रेट
जो लोग नियमित नशा करते हैं। ठंड के दिनों में एल्कोहल लेने से हाइपोथर्मिया की स्थिति बन सकती है। शरीर का तापमान खतरनाक रूप से कम हो जाता है। 95 डिग्री फारेनहाइट या 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो जाता है। सोचने, समझने, चलने-फिरने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। शरीर का तापमान गिरने के साथ पल्स रेट गिर जाती है।-डा. वीके विंद्रा, वरिष्ठ फिजिशियन

दिल की गति धीमी हो जाती है, यह स्थिति खतरनाक है
हाइपोथर्मिया ऐसी स्थिति होती है जिसमें तापमान शरीर में गर्मी पैदा करने की तुलना में तेजी से गर्मी खो देता है। ठंड में एल्कोहल लेने पर शुरुआत में दिल की धड़कन तेज होती है। लेकिन एकाएक ठंड महसूस होती है और दिल की गति धीमी हो जाती है। यह स्थिति खतरनाक होती है।-डा. अरविंद कुमार, वरिष्ठ फिजिशियन।
Pages: [1]
View full version: आप एल्कोहल लेते हैं तो न लें! ...दरअसल, शरीर का तापमान गिरा देती है एल्कोहल और सर्दी में यह ठीक नहीं

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com