Chikheang Publish time 2025-12-7 22:08:11

हरदोई में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का सत्यापन पूरा, 109489 डुप्लीकेट वोटर हटाए गए

/file/upload/2025/12/6553324854409056998.webp



जागरण संवाददाता, हरदोई। लोकतंत्र की मजबूती सही मतदाता सूची से ही शुरू होती है। पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग लगातार मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में जुटा है। पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची के गहन सत्यापन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जागरूकता और तकनीक। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक स्वच्छ बना सकते हैं। आयोग द्वारा की गई इस व्यापक जांच में हजारों फर्जी या दोहराए गए नाम पकड़े गए, सत्यापन के बाद 1,09489 मतदाताओं को सूची से हटाकर मतदान प्रक्रिया को और अधिक निष्पक्ष बनाया गया है।

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य अब पूरी तरह पूरा हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने अपने उन्नत साफ्टवेयर से प्रारंभिक स्क्रीनिंग के दौरान 5,24,837 संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए थे। इनमें वे लोग शामिल थे जिनके नाम एक ही बूथ पर एक से अधिक बार दर्ज थे।

कई मामलों में पिता का नाम एक जैसा था, वहीं कुछ स्थानों पर पति का नाम भी समान पाया गया, जिससे डुप्लीकेट मतदाता होने का संदेह बना। निर्वाचन आयोग ने इन सभी संदिग्ध मतदाताओं की पूरी सूची संबंधित जिलों को भेजी और बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को घर-घर जाकर सत्यापन का निर्देश दिया।

सत्यापन प्रक्रिया में आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों के आधार पर मिलान किया गया, जिससे नाम, पिता या पति का नाम समान होने की स्थिति में भी स्पष्ट निष्कर्ष सामने आ सके। जांच में पाया गया कि जिन व्यक्तियों के नाम, पिता या पति का नाम और आधार कार्ड के अंतिम अंक एक समान पाए गए, उन्हें डुप्लीकेट मतदाता मानते हुए सूची से हटा दिया गया।

इसके विपरीत, जिनके नाम भले ही समान हों, परंतु आधार कार्ड के अंक अलग-अलग मिले, उन्हें सही माना गया और सूची में बनाए रखा गया। करीब डेढ़ महीने तक चली इस विस्तृत प्रक्रिया के दौरान संभावित 5,24,837 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं में से 4,15,347 मतदाता पूरी तरह वैध पाए गए।

वहीं सत्यापन में 1,04,154 वास्तविक डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित हुए।इसके अलावा बीएलओ द्वारा पहले से निर्णय किए गए 5,335 मामलों को भी गलत पाया गया। इन दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 1,09,489 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। अभी सूची का और सत्यापन किया जा रहा है, ताकि कोई सही मतदाता का नाम न हट जाए।



    ब्लाक संभावित डुप्लीकेट वोटर्स जांच में मिले वैध वोटर्स मतदाता सूची से हटाए गए मतदाता


   अहिरोरी
   41083
   35213
   5870


   कछौना
   19703
   17800
   1903


   कोथावां
   28356
   25151
   3205


   टड़ियावां
   30031
   16073
   13958


   टोंडरपुर
   20925
   15070
   5855


   पिहानी
   24665
   20569
   4096


   बेहंदर
   28560
   22757
   5803


   बावन
   34891
   22415
   12476


   बिलग्राम
   31072
   29221
   1851


   भरखनी
   29118
   27505
   1613


   भरावन
   31700
   21665
   10035


   मल्लावां
   14592
   12721
   1871


   माधौगंज
   24556
   23106
   1450


   शाहाबाद
   21671
   16420
   5250


   संडीला
   32266
   29081
   3185


   सुरसा
   39069
   22060
   17009


   सांडी
   23506
   21836
   1670


   हरपालपुर
   24977
   20834
   4143


   हरियावां
   24096
   15850
   8246


Pages: [1]
View full version: हरदोई में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का सत्यापन पूरा, 109489 डुप्लीकेट वोटर हटाए गए

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com