cy520520 Publish time 2025-12-7 22:08:14

Bihar Weather: आरा में बढ़ने लगी ठंड, 1 सप्ताह में तीन डिग्री लुढ़का पारा; ठंडी हवा करेगी परेशान

/file/upload/2025/12/2291418721322404700.webp

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, आरा। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही आरा में सर्दी ने दस्तक दे दी है। बीते दिनों तापमान में आए उतार–चढ़ाव ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। दिन में हल्की धूप राहत देती है, लेकिन सुबह और शाम की हवा हड्डियों तक सिहरन पहुंचा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

30 नवंबर को अधिकतम तापमान 27° सेल्सियस और न्यूनतम 15° सेल्सियस था, लेकिन एक सप्ताह के भीतर ही ठंड ने जोर पकड़ लिया। 07 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम पारा 12°C पर आ गया है।

हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा और 95% आर्द्रता के कारण ठंड का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह दिन का तापमान लगभग एक जैसा रहेगा, लेकिन रातें लगातार और ठंडी होंगी।
न्यूनतम पारा पहुंच सकता है 11 डिग्री पर

पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में रात का तापमान 11° सेल्सियस तक गिर सकता है। हवा की नमी और रफ्तार के कारण सुबह–शाम वास्तविक तापमान से ज्यादा ठंड महसूस होगी। किसानों के लिए भी यह मौसम चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि देर रात और सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।
स्वास्थ्य पर बढ़ रहा असर: वायरल और जुकाम के केस बढ़े

मौसम में अचानक हुए बदलाव से बुखार, वायरल, सर्दी–जुकाम और खांसी के मरीज अस्पतालों में बढ़ते दिख रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ठंडी हवा में रहना, कम पानी पीना और खान–पान में लापरवाही इसका मुख्य कारण है।
विशेषज्ञों की सलाह- बचाव ही सबसे बेहतर उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में सावधानी बरतें, गर्म कपड़े पहनें और मौसम के अनुरूप दिनचर्या अपनाकर सुरक्षित रहें।

[*]सुबह–शाम गर्म कपड़ों का प्रयोग करें
[*]गुनगुना पानी पीएं और हल्का भोजन लें
[*]बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
[*]ठंड लगने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें
Pages: [1]
View full version: Bihar Weather: आरा में बढ़ने लगी ठंड, 1 सप्ताह में तीन डिग्री लुढ़का पारा; ठंडी हवा करेगी परेशान

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com