Chikheang Publish time 2025-12-7 22:08:15

Bigg Boss 19: पिछड़ गए टीवी के सुपरस्टार, पॉपुलैरिटी लिस्ट में लास्ट मोमेंट पर सबसे ऊपर आया ये कंटेस्टेंट

/file/upload/2025/12/8924811363192309305.webp

बिग बॉस 19 की पॉपुलैरिटी लिस्ट में फर्स्ट आया ये कंटेस्टेंट/ फोटो- Instagram



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी, ये जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। सबको पीछे छोड़कर गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणित मोरे ने टॉप 5 फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोशल मीडिया पर भले ही गौरव खन्ना वोटिंग लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन एक ऐसा कंटेस्टेंट है जिसने लास्ट मिनट में पॉपुलैरिटी लिस्ट में टीवी के सुपरस्टार को भी पीछे छोड़ दिया है। ग्रैंड फिनाले से पहले पॉपुलैरिटी लिस्ट में टॉप 5 में से कौन निकला सबसे आगे, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
गौरव खन्ना को पॉपुलैरिटी में दी मात

इस बार बिग बॉस 19 की टॉप 5 में जो कंटेस्टेंट आए हैं, उनका गेम शुरू से ही काफी अप रहा है। शुरुआत से ही वह फैंस को अपने अलग-अलग व्यक्तित्व से एंटरटेन कर रहे हैं। पॉपुलैरिटी लिस्ट में कई बार गौरव खन्ना नम्बर 1 रहे हैं, लेकिन अब बिग बॉस के आखिरी पलों में तख्ता पलट हो चुका है और उनकी जगह अब फरहाना भट्ट ले चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Grand Finale: मिल गए Top 2 फाइनलिस्ट! सलमान खान स्टेज पर इनमें से एक को बनाएंगे Winner?

बिग बॉस की हर खबर पर नजर रखने वाले एक्स अकाउंट पेज बीबी तक ने हाल ही में बिग बॉस 19 फिनाले की एक पॉपुलैरिटी लिस्ट शेयर की है, जिसमें फरहाना भट्ट ने गौरव खन्ना को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 की पोजिशन पर कब्जा जमाया है। दूसरे नंबर पर लोकप्रियता की लिस्ट में गौरव खन्ना हैं। तीसरे नंबर पर अमाल मलिक, चौथे नंबर पर प्रणित मोरे और पांचवें नंबर पर तान्या मित्तल हैं।

/file/upload/2025/12/8646956209248681512.JPG
फरहाना भट्ट के फैंस के खिल उठे चेहरे

ग्रैंड फिनाले से पहले इस पॉपुलैरिटी पोल को देखकर फरहाना भट्ट के चेहरे पूरी तरह से खिल उठे हैं। एक यूजर ने लिखा, “फरहाना हर पोल पर ट्रेंड कर रही हैं, सोशल मीडिया में वोटिंग लिस्ट में भी वह आगे हैं“। दूसरे यूजर ने लिखा, “फरहाना ने हर जगह डोमिनेट किया है, इंशाअल्लाह ट्रॉफी घर ही आ रही है“। एक अन्य यूजर ने लिखा, “बस इस पॉपुलैरिटी की तरह ही विनर की घोषणा भी हो“।

/file/upload/2025/12/1811664210738912921.JPG

फरहाना भट्ट का गेम दर्शकों को कितना ज्यादा पसंद आया है, इस बात का अंदाजा आप इससे भी लगा सकते हैं कि वह शो में 44 हजार फॉलोअर्स के साथ आई थीं और अब उनके चाहने वालों की इंस्टाग्राम पर लिस्ट 2 मिलियन से ज्यादा हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Grand Finale Live: अशनूर कौर और अभिषेक बजाज ने छीनी टॉप 5 की लाइमलाइट, इश्क में पड़े फैंस
Pages: [1]
View full version: Bigg Boss 19: पिछड़ गए टीवी के सुपरस्टार, पॉपुलैरिटी लिस्ट में लास्ट मोमेंट पर सबसे ऊपर आया ये कंटेस्टेंट

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com