cy520520 Publish time 2025-12-7 22:39:34

UP Panchayat Chunav: जिले में मतदाता सूची का वेरिफिकेशन पूरा, लिस्ट से 1.09 लाख डुप्लीकेट वोटर बाहर

/file/upload/2025/12/7431204647705322983.webp

मतदाता सूची का वेरिफिकेशन पूरा।



जागरण संवाददाता, हरदोई। लोकतंत्र की मजबूती सही मतदाता सूची से ही शुरू होती है। पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग लगातार मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में जुटा है। पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची के गहन सत्यापन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जागरूकता और तकनीक। दोनों मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक स्वच्छ बना सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आयोग द्वारा की गई इस व्यापक जांच में हजारों फर्जी या दोहराए गए नाम पकड़े गए, सत्यापन के बाद 1,09489 मतदाताओं को सूची से हटाकर मतदान प्रक्रिया को और अधिक निष्पक्ष बनाया गया है।

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य अब पूरी तरह पूरा हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने अपने उन्नत साफ्टवेयर से प्रारंभिक स्क्रीनिंग के दौरान 5,24,837 संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए थे। इनमें वे लोग शामिल थे जिनके नाम एक ही बूथ पर एक से अधिक बार दर्ज थे।

कई मामलों में पिता का नाम एक जैसा था, वहीं कुछ स्थानों पर पति का नाम भी समान पाया गया, जिससे डुप्लीकेट मतदाता होने का संदेह बना। निर्वाचन आयोग ने इन सभी संदिग्ध मतदाताओं की पूरी सूची संबंधित जिलों को भेजी और बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को घर-घर जाकर सत्यापन का निर्देश दिया।

सत्यापन प्रक्रिया में आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों के आधार पर मिलान किया गया, जिससे नाम, पिता या पति का नाम समान होने की स्थिति में भी स्पष्ट निष्कर्ष सामने आ सके। जांच में पाया गया कि जिन व्यक्तियों के नाम, पिता या पति का नाम और आधार कार्ड के अंतिम अंक एक समान पाए गए, उन्हें डुप्लीकेट मतदाता मानते हुए सूची से हटा दिया गया।

इसके विपरीत, जिनके नाम भले ही समान हों, परंतु आधार कार्ड के अंक अलग-अलग मिले, उन्हें सही माना गया और सूची में बनाए रखा गया। करीब डेढ़ महीने तक चली इस विस्तृत प्रक्रिया के दौरान संभावित 5,24,837 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं में से 4,15,347 मतदाता पूरी तरह वैध पाए गए।

वहीं सत्यापन में 1,04,154 वास्तविक डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित हुए।इसके अलावा बीएलओ द्वारा पहले से निर्णय किए गए 5,335 मामलों को भी गलत पाया गया। इन दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 1,09,489 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। अभी सूची का और सत्यापन किया जा रहा है, ताकि कोई सही मतदाता का नाम न हट जाए।



विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची सफाई (ब्लॉक संभावित डुप्लीकेट वोटर्स की जांच)


    विधानसभा/ब्लॉक का नाम ब्लॉक-संभावित डुप्लीकेट वोटर्स जांच में मिले वैध वोटर्स मतदाता सूची से हटाए गए मतदाता


   अहिरोरी
   41,083
   35,213
   5,870


   कछौना
   19,703
   17,800
   1,903


   कोथावां
   28,356
   25,151
   3,205


   टड़ियावां
   30,031
   16,073
   13,958


   टोंडरपुर
   20,925
   15,070
   5,855


   पिहानी
   24,665
   20,569
   4,096


   बेहंदर
   28,560
   22,757
   5,803


   बावन
   34,891
   22,415
   12,476


   बिलग्राम
   31,072
   29,221
   1,851


   भरखनी
   29,118
   27,505
   1,613


   भरावन
   31,700
   21,665
   10,035


   मल्लावां
   14,592
   12,721
   1,871


   माधौगंज
   24,556
   23,106
   1,450


   शाहाबाद
   21,671
   16,420
   5,250


   संडीला
   32,266
   29,081
   3,185


   सुरसा
   39,069
   22,060
   17,009


   सांडी
   23,506
   21,836
   1,670


   हरपालपुर
   24,977
   20,834
   4,143


   हरियावां
   24,096
   15,850
   8,246


Pages: [1]
View full version: UP Panchayat Chunav: जिले में मतदाता सूची का वेरिफिकेशन पूरा, लिस्ट से 1.09 लाख डुप्लीकेट वोटर बाहर

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com