cy520520 Publish time 2025-12-7 23:07:42

फर्रुखाबाद में पति की डांट से नाराज पत्नी ने खा लिया जहर, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

/file/upload/2025/12/1115724551886829835.webp



जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। फोन पर बात करने को लेकर पति ने पत्नी को डांट दिया। इसको लेकर नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

यहां से उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर नवविवाहिता को मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को महिला के पिता ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव लहरा निवासी रविदास की 30 वर्षीय पत्नी अंगूरी देवी ने शनिवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर अंगूरी देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डा. अमरेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर अंगूरी देवी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर शनिवार रात 9:30 बजे डा. दीपक तिवारी ने अंगूरी देवी को मृत घोषित कर दिया।

रविवार को जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद के गांव सहजना तालुक निवासी अंगूरी देवी के पिता जयवीर सिंह आदि स्वजन के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले पुत्री अंगूरी देवी की शादी रविदास दिवाकर के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने जहरीला पदार्थ खिलाकर पुत्री की हत्या कर दी।

अंगूरी देवी की पहली शादी कायमगंज के गांव पचरौली हुई थी। उससे दो पुत्री हुई थीं। तीसरी पुत्री रविदास से हुई थी। अंगूरी देवी के पति रविदास व सास मायादेवी ने बताया कि अंगूरी देवी कई दिनाें से फोन पर किसी से बात करती थी। शनिवार को इसकी सूचना अंगूरी के मायके वालों को भी दी थी। उसके बाद अंगूरी देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

कोतवाली प्रभारी मदनमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डा. नवनीत कुमार ने अंगूरी देवी का पोस्टमार्टम किया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया।
Pages: [1]
View full version: फर्रुखाबाद में पति की डांट से नाराज पत्नी ने खा लिया जहर, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com