cy520520 Publish time 2025-12-7 23:07:43

Hamirpur News: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपित ने दी जान, मजार की चादर से फंदा लगा की आत्महत्या

/file/upload/2025/12/2829760552856663582.webp



संवाद सहयोगी, बिवांर(हमीरपुर)। तेली देने के बहाने घर भेजी गई नाबालिग बालिका को गांव का युवक उठाकर ले गया। घर से एक किलोमीटर दूर ले जाकर किया उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। बालिका के शोर मचाने पर आरोपित उसे खेतों में ही छोड़कर भाग गया। बेसुध बालिका को उसके स्वजन लेकर घर पहुंचे। घटना की सूचना पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। रविवार की सुबह आरोपित का शव खेत किनारे नीम के पेड़ में लटकता मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



आरोपित ने खेत के पास बनीं मजार में चढ़ाई गई चादरों को जोड़कर फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर बताया कि वह हरिराम प्रजापति की घर में भैंस के बच्चा होने पर तेली भोज का कार्यक्रम में अपने बच्चों के साथ शामिल होने गई थी।


खेत में बेसुध हालत में मिली बच्ची

तभी 25 वर्षीय युवक आलोक उर्फ सतीश प्रजापति ने उसकी 10 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अपने घर तेली दे आने के बहाने घर भेजा और फिर युवक भी उसके पीछे चला गया। उसकी बेटी को जानवर वाले बाड़े में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बेटी चिल्लाई तो आरोपित युवक उसे बाड़े से करीब एक किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए खेत की तरफ ले गया। काफी देर तक बेटी के घर न आने पर उसकी जब तलाश शुरू की गई है तो खेत में रोती हुई बेसुध हालत में उसकी बेटी मिली। जिसने सारी घटना की जानकारी दी।


नीम के पेड़ पर लटका मिला शव

वहीं पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। रविवार की सुबह करीब छह बजे आरोपित युवक राजकुमार सिंह कछवाह के पास नहर के किनारे मेड़ में लगे नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। आरोपित ने शिवजगढ़ देव बाबा की मजार पर चढ़ी चादर के टुकड़ों को जोड़कर उसका फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। सुबह खेतों की रखवाली को गए किसान ने उसको फंदे पर लटका देखा। जिस पर पुलिस को सूचना दी।


एक घंटे तक जांच की

घटना की सूचना मिलने पर मौदहा सीओ राजकुमार पांडेय, थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फील्ड यूनिट की टीम ने जाकर करीब एक घंटा तक जांच पड़ताल की। जिस बाड़े में बालिका से दुष्कर्म किया गया। वहां से लेकर जहां से उसे घसीटकर खेतों में लाया गया और जहां आरोपित द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या की गई। उन सभी स्थानों की गहनता से जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
Pages: [1]
View full version: Hamirpur News: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपित ने दी जान, मजार की चादर से फंदा लगा की आत्महत्या

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com