Chikheang Publish time 2025-12-8 01:10:17

SIR in UP: अयोध्या में एसआईआर की मॉनीटरिंग के लिए बना वार रूम, गणना फॉर्म में तेजी लाने पर जोर

/file/upload/2025/12/1080945259307391089.webp

गहन विशेष पुनरीक्षण अभियान की मॉनीटरिंग के लिए भगवा वार रूम।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए भाजपा ने पूरी शक्ति लगा दी है। कार्यालय में वार रूम तैयार किया गया है, जहां सभी मंडल अध्यक्ष दिन भर रह कर अभियान की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने शक्ति केंद्र रानोपाली एवं सआदतगंज के बूथों का भ्रमण किया। शंकरगढ़ बाजार में लगे कैंप में पहुंचकर अभियान की प्रगति की जानकारी ली। बूथ स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।

इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने महानगर के कई बूथों का निरीक्षण किया। पूर्व महापौर रिषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड सहित आसपास के बूथों पर बैठक की। बीएलओ सहित अधिकारियों से बातचीत की।

अयोध्या मंडल के अध्यक्ष मुकेश तिवारी आदि रहे। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में युवा मतदाता बनने को तैयार हैं। 16 दिसंबर के बाद यह प्रक्रिया शुरू होगी।

सभी ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। कोई भी योग्य व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

बूथ स्तर पर घर-घर पहुंचकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को ठीक कराने पर विशेष जोर दिया।
Pages: [1]
View full version: SIR in UP: अयोध्या में एसआईआर की मॉनीटरिंग के लिए बना वार रूम, गणना फॉर्म में तेजी लाने पर जोर

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com