cy520520 Publish time 2025-12-8 04:37:02

भारत के लिए बड़ा खतरा बन रहा है चीन, तेज सैन्य विस्तारवाद पर अमेरिका ने क्या-क्या कहा?

/file/upload/2025/12/7834461754459675098.webp



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने चीन के तेजी से बढ़ते सैन्य विस्तारवाद को वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए संकेत दिया है कि यह भारत सहित हिंद-प्रशांत देशों के लिए आसन्न चुनौती बन चुका है। रीगन नेशनल डिफेंस फोरम में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चीन की अभूतपूर्व सैन्य वृद्धि पर कड़ी चेतावनी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि चीन जिस गति से नौसेना और परमाणु क्षमताओं का निर्माण कर रहा है, वह ऐतिहासिक है और अमेरिका को तत्काल अपने रक्षा उद्योग आधार को मजबूत करना होगा।
हेगसेथ ने क्या कहा?

हेगसेथ ने कहा कि चीन न केवल परमाणु हथियारों को बढ़ा रहा है, बल्कि रूस के साथ सैन्य सहयोग को भी गहरा कर रहा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना है और वह परमाणु बलों का भी नवीनीकरण कर रहा है। चीन के हर आठ युद्धपोत पर अमेरिका के पास केवल दो युद्धपोत हैं। चीन की जहाज बनाने की क्षमता अमेरिका की तुलना में 230 प्रतिशत ज्यादा है।

मंत्री ने स्वीकार किया कि इस चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका को उत्पादन क्षमता बढ़ाने, तकनीकी नवाचार तेज करने और रक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि हमारे पास समय बहुत कम है।

हालांकि रक्षा मंत्री ने सीधे भारत का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान भारत की उन सामरिक चिंताओं से मेल खाते हैं जिनमें हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी, दक्षिण चीन सागर का सैन्यीकरण और पाकिस्तान के साथ उसका रक्षा सहयोग प्रमुख हैं। भारत पहले ही क्वाड, संयुक्त अभ्यासों और प्रौद्योगिकी साझेदारी के माध्यम से अमेरिका के साथ अपनी समुद्री समन्वय क्षमता बढ़ा चुका है।

भारत के लिए चीन की जहाजों, मिसाइलों और गोला-बारूद के बड़े पैमाने पर उत्पादन की क्षमता लंबे समय से चिंता का विषय रही है। इसके जवाब में भारत ने अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के साथ समुद्री साझेदारी मजबूत की है और हिंद महासागर में अपनी नौसैनिक पहुंच को मजबूत किया है। साथ ही विमानवाहक पोतों, पनडुब्बियों, लंबी दूरी के निगरानी विमानों और मानवरहित प्रणालियों सहित उच्च-स्तरीय क्षमताओं में निवेश भी कर चुका है।

इनसेट ड्रग माफिया के खिलाफ हमले पूरी तरह जायजअमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि दो सितंबर को कैरेबियन सागर में ड्रग्स लदी नाव पर किए गए हमले का वह पूरी तरह समर्थन करते हैं। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को सीनेट में काग्रेस सदस्यों के सामने इस हमले से जुड़ा वीडियो फुटेज दिखाकर हेगसेथ से सवाल किया गया था।

कहा जा रहा है कि इसमें हमले में बचे दो कथित ड्रग तस्करों को मारने के लिए दूसरी बार हमले का आदेश दिया गया था। इस हमले का रीगन नेशनल डिफेंस फोरम में हेगसेथ ने समर्थन किया। ट्रंप के अधिकारियों ने कहा था कि दूसरी बार हमले का आदेश हेगसेथ ने नहीं बल्कि एडमिरल फ्रैंक ब्रैडले ने दिया था, जो संयुक्त विशेष आपरेशन कमांड का नेतृत्व कर रहे थे।

बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला से कथित तौर पर ड्रग्स तस्करी के खिलाफ दो सितंबर से अभियान शुरू किया था। अब तक 22 हमले किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: बर्फ के गोले वाली सड़कें और पाउडर जैसी उड़ती आइस... चीन में दिसंबर का बर्फीला तूफान सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा वायरल?
Pages: [1]
View full version: भारत के लिए बड़ा खतरा बन रहा है चीन, तेज सैन्य विस्तारवाद पर अमेरिका ने क्या-क्या कहा?

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com