जालंधर: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ मजदूर, केस दर्ज
/file/upload/2025/12/4486329003190360061.webpजालंधर: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ मजदूर। सांकेतिक फोटो
संवाद सूत्र, शाहकोट/मलसियां। गांव कोटली गाजरां में मजदूर द्वारा अपनी पत्नी की हत्या की घटना सामने आई है। डीएसपी शाहकोट सुखपाल सिंह ने जानकारी दी कि जरनैल सिंह निवासी गांव कोटली गाजरां ने बताया कि वह डब्बरी रोड पर ठेके पर ली गई जमीन पर खेती करता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चार दिसंबर की शाम लगभग छह बजे, जब वह खेतों की ओर गया, तो उसने देखा कि एक मजदूर और एक महिला सड़क पर बैठे थे, जिनके साथ दो बच्चे भी थे। महिला उस मजदूर को \“मुन्ना\“ कहकर बुला रही थी और दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। दया भाव से, उसने उन्हें ठेके वाली जमीन पर बने कमरे में रहने की अनुमति दे दी।
जब वह रविवार सुबह लगभग 8 बजे, जब वह अपने खेतों पर गया, तो उसने कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने जरनैल की शिकायत पर मुन्ना पुत्र राधे कामती, निवासी बिहार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Pages:
[1]