Chikheang Publish time 2025-12-8 08:46:01

भारत ने शंघाई में नए अत्याधुनिक वाणिज्य दूतावास भवन का उद्घाटन किया

/file/upload/2025/12/5337159056317132209.webp

शंघाई में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन। (फोटो- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने रविवार को शंघाई में अपने नए अत्याधुनिक वाणिज्य दूतावास भवन का उद्घाटन किया। भारत ने चीन के मुख्य व्यापारिक केंद्र स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को 32 साल में पहली बार दूसरे भवन में स्थानांतरित किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शंघाई वाणिज्य दूतावास चीन के पूर्वी क्षेत्र में भारत के उभरते व्यापारिक समुदाय की जरूरतों को पूरा करता है, जहां यिवू जैसे शीर्ष व्यापारिक और व्यावसायिक केंद्र स्थित हैं। यहां कई भारतीय व्यवसाय मौजूद हैं।
भारतीय राजदूत ने किया उद्घाटन

चांगनिंग जिले के प्रमुख डानिंग सेंटर में 1,436.63 वर्ग मीटर में फैले विशाल नए भवन का उद्घाटन चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने किया। यह पिछले भवन के आकार से दोगुने से भी अधिक है। यह आठ दिसंबर से अपने नए परिसर से पूर्ण संचालन शुरू कर देगा।

1992 के बाद पहली बार नए वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन के महत्व को रेखांकित करते हुए रावत ने कहा कि यह वर्ष विशेष है क्योंकि भारत और चीन राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि शंघाई भारत के साथ अपने संबंधों के लिए महत्वपूर्ण बना हुआ है, जिसका प्रतिनिधित्व अब वास्तव में विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय स्तर का भारतीय महावाणिज्य दूतावास करता है।
Pages: [1]
View full version: भारत ने शंघाई में नए अत्याधुनिक वाणिज्य दूतावास भवन का उद्घाटन किया

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com