मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, लूट और हत्या जैसे 16 मुकदमे दर्ज
/file/upload/2025/12/3966755056941016620.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में बाइक सवार बदमाश पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने घायल के कब्जे से एक तमंचा व बाइक बरामद की है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रविवार रात पुलिस मदीना कॉलोनी में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक सवार युवक ने फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
बदमाश की पहचान फकरुद्दीन उर्फ फकरू पुत्र यूनुस निवासी सिखेड़ा थाना इंचौली के रूप में हुई। बदमाश पर लूट, हत्या व रंगदारी सहित 16 मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- Goa Nightclub Tragedy के बाद धनबाद पुलिस सतर्क, एसएसपी के निर्देश के बाद होटलों–रेस्टोरेंट्स की व्यापक जांच शुरू
Pages:
[1]