Chikheang Publish time 2025-12-8 12:37:41

यूपी में युवक को शादी करना पड़ा महंगा, 5 दिन बाद लाखों के गहने लेकर लुटेरी दुल्हन हुई फरार

/file/upload/2025/12/4699293498186307004.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस को दी गई तहरीर में एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसकी शादी फरीदाबाद निवासी एक युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र निवासी बिचौलिया ने शादी कराने की एवज में पीड़ित से एक लाख बीस हजार रुपए भी लिए थे।

जहांगीराबाद स्थित एक मंदिर में विवाह संपन्न किया गया। शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन रात में सोने का मंगलसूत्र पायल कुंडल लौंग और अन्य गहने लेकर फरार हो गई। मामले की जानकारी लगने पर स्वजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन लुटेरी दुल्हन का कोई सुराग नहीं लग पाया।

इसके बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिना ऑर्डर किए घर आया अनजान पार्सल...खोल कर देखा तो उड़ गए होश, मेरठ में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Pages: [1]
View full version: यूपी में युवक को शादी करना पड़ा महंगा, 5 दिन बाद लाखों के गहने लेकर लुटेरी दुल्हन हुई फरार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com