cy520520 Publish time 2025-12-8 16:38:46

Ration News: 10 दिसंबर से 4.74 लाख परिवारों को मुफ्त राशन! बंटेगा चावल के साथ गेहूं

/file/upload/2025/12/2075468293047426023.webp

राशन की सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। राशन उपभोक्ताओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। 4.74 लाख, 656 कार्ड धारकों को दस दिसंबर से राशन का निशुल्क वितरण किया जाएगा। साथ ही सितंबर-अक्टूबर माह में कुछ कोटेदारों पर शेष बची मक्का वितरण पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर किया जाएगा। अधिकारियों ने वितरण में पारदर्शिता के लिए अधिनस्थों के साथ कोटेदारों को भी निर्देशित किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा शेष मक्का वितरण



जिले में चार लाख 74 हजार 656 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 32 हजार 498 अंत्योदय राशन कार्ड धारक और चार लाख 42 हजार 158 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक हैं। विभाग की ओर से अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा निशुल्क खाद्यान्न दिया जाता हैं। इनमें 17 किग्रा गेहूं और 18 किग्रा चावल शामिल हैं।
पात्र गृहस्थी के लिए ये है राशन

पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन उपलब्ध दिया जाता है, जिसमें तीन किलोग्राम चावल व दो किलोग्राम गेंहू शामिल है। इस माह निशुल्क राशन का वितरण दस दिसंबर से किया जाएगा।




सभी कोटेदारों को राशन का नियमानुसार वितरण के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही पर्यवेक्षक व नोडल अधिकारियों को वितरण की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए है, ताकि राशन कार्ड धारकों को पूर्ण राशन मिल सके। -मनोज गहराना, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
Pages: [1]
View full version: Ration News: 10 दिसंबर से 4.74 लाख परिवारों को मुफ्त राशन! बंटेगा चावल के साथ गेहूं

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com