deltin33 Publish time 2025-12-8 18:08:28

ऋतु जायसवाल बनाएंगी नई पार्टी! RJD से निकाले जाने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़कर दिखाई थी ताकत

/file/upload/2025/12/4215257606199475255.webp

ऋतु जायसवाल बनाएंगी नई पार्टी। (जागरण)



डिजिटल डेस्क, पटना। पूर्व में आरजेडी (RJD) की महिला अध्यक्ष रहीं ऋतु जायसवाल ने नई पार्टी बनाने के बार में सोच रही हैं।

इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उनके इस निर्णय से एक बार फिर से बिहार में सियासी गर्मी तेज हो गई है।

ऋतु जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,‘अगले कुछ महीनों में मैं बिहार के युवाओं से, खासकर महिलाओं से, संवाद करूंगी।

इस संवाद के आधार पर मैं एक राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार करूंगी। एक ऐसी राजनीतिक पार्टी, जहां महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले, जहां युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले, जहां टिकटों की खरीद–फरोख्त न होती हो, और जहां परिवारवाद के लिए कोई जगह न हो।’ विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


अगले कुछ महीनों में मैं बिहार के युवाओं से, खासकर महिलाओं से, संवाद करूँगी। इस संवाद के आधार पर मैं एक राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार करूंगी। एक ऐसी राजनीतिक पार्टी, जहां महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले, जहां युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले, जहां टिकटों की खरीद–फरोख्त न होती… — Ritu Jaiswal (@activistritu) December 8, 2025




आपको बता दें, ऋतु जायसवाल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में परिहार विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं थीं। राजद ने परिहार विधानसभा सीट से डॉ. स्मिता गुप्ता को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया था।

परिहार सीट से बीजेपी की गायत्री देवी विजयी हुई थीं। उन्हें 82644 वोट मिले। वहीं यहां से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरीं ऋतु दूसरे नंबर पर रही थीं। वहीं, आरजेडी की स्मिता गुप्ता तीसरे नंबर पर रही थीं।

पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद ऋतु जायसवाल लगातार आरजेडी पर निशाना साधते हुए नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें- चिराग की पार्टी ने संगीता देवी को बनाया विधानसभा का मुख्‍य सचेतक, प्रकाश चंद्र बने उपनेता
Pages: [1]
View full version: ऋतु जायसवाल बनाएंगी नई पार्टी! RJD से निकाले जाने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़कर दिखाई थी ताकत

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com