cy520520 Publish time 2025-12-8 22:09:23

जौनपुर में दहेज हत्या के मामले में पति व ससुर समेत चार आरोपित गिरफ्तार

/file/upload/2025/12/3646251226738929532.webp

पुलिस बाकी बचे आरोपियों की भी तलाश कर रही है।



जागरण संवाददाता, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार गांव में दहेज हत्या के मामले में आरोपित पति, ससुर व दो देवरों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी पूनम का गत 30 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में छत में लगे चुल्ले में फंदे से लटका शव मिला था। पूनम की शादी वर्ष 2019 में हुई थी।

खबर मिलने पर आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव स्थित मायके से आई मृत पूनम की भाभी सरिता देवी ने थाने में तहरीर देकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

तभी से पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया सोमवार को मिले सुराग पर पति मनोज कुमार, ससुर हरिनाथ व देवरों प्रदीप व संदीप को पुलिस टीम ने बिथार गांव के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित कहीं भागने की फिराक में वाहन की प्रतीक्षा कर रहे थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्त, कांस्टेबल अंकित सिंह व हरेंद्र राजभर रहे। शेष दो आरोपितों की भी शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Pages: [1]
View full version: जौनपुर में दहेज हत्या के मामले में पति व ससुर समेत चार आरोपित गिरफ्तार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com