गैस गीजर बना जानलेवा, नहाते समय घुटा युवक का दम... मौके पर ही मौत
/file/upload/2025/12/1791964986084768019.webpसुन्हैड़ा गांव में नहाते समय बाथरूम में दम घुटने से युवक की मौत हो गई। (प्रतीकात्मक फोटो)
संवाद सहयोगी, जागरण, खेकड़ा (बागपत)। एक बार फिर गैस गीजर जानलेवा साबित हुआ। सुन्हैड़ा गांव में नहाते समय बाथरूम में दम घुटने से युवक की मौत हो गई। स्वजन ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव में सोमवार सुबह सुरेश का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक नहाने के लिए बाथरूम गया था। बाथरूम का गेट बंद कर वह नहाने लगा। उसने गैस गीजर चलाया हुआ था। स्वजन अपने कामकाज में लगे थे। घंटों तक जब युवक दिखाई नहीं दिया तो स्वजन ने तलाश शुरू की। स्वजन ने बाथरूम का गेट खोलने का प्रयास नहीं किया तो वह बंद मिला। गेट तोड़कर देखा तो अभिषेक जमीन पर पड़ा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
स्वजन उसे डाक्टर के पास ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। स्वजन का मानना है कि बाथरूम में हवा की निकासी न होने और गैस गीजर की गैस बनने पर दम घुटने से युवक की मौत हुई है। स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Pages:
[1]