LHC0088 Publish time 2025-12-9 00:12:45

ठंड बढ़ते ही पिकनिक स्थलों पर उमड़ी भीड़, Jubilee Park और डिमना लेक सैलानियों से हुआ गुलजार

/file/upload/2025/12/832291113342664670.webp

सोमवार को जुबिली पार्क में मस्‍ती करतीं युवतियां।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। ठंड बढ़ने के साथ ही शहर और आसपास के प्रमुख पिकनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। रविवार को जुबली पार्क, मोदी पार्क और डिमना लेक जैसे लोकप्रिय स्थलों पर सुबह से ही परिवारों और युवाओं की रौनक देखने को मिली।    नए साल के आगमन से पहले लोग परिवार और दोस्तों के साथ प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और ठंडी हवा का आनंद लेने इन स्थानों पर बड़ी संख्या में पहुंचे। पिकनिक के साथ-साथ लोग प्राकृतिक नजारों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते भी नजर आए।    शहर के आसपास स्थित पिकनिक स्पॉट अपने शांत वातावरण और हरियाली के कारण सर्दियों में पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रहते हैं। मानगो निवासी सविता तिवारी ने बताया कि सर्दियों में उनका पसंदीदा पिकनिक स्पॉट जुबली पार्क है।    उन्होंने कहा कि वह हर रविवार को घर से खाना बनाकर परिवार के साथ यहां आती हैं। इसी तरह डिमना रोड निवासी बनिता अग्रवाल अपनी सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचीं।    उन्होंने बताया कि ठंड में गुनगुनी धूप और हरियाली का आनंद लेने का अपना अलग ही मजा है। जमशेदपुर के हृदयस्थल में स्थित जुबली पार्क शहर के सबसे सुंदर स्थलों में से एक है।    इसे मैसूर के वृंदावन गार्डन और दिल्ली के मुगल गार्डन की तर्ज पर विकसित किया गया है। टाटा स्टील ने अपनी 50वीं वर्षगांठ पर इसे शहर को उपहार के रूप में समर्पित किया था।    लगभग 500 एकड़ में फैला यह पार्क अपनी खूबसूरत फूलों की क्यारियों, फव्वारों, लेजर और म्यूजिकल फाउंटेन, हरे-भरे लॉन और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। इसी वजह से इसे ‘जमशेदपुर का मुगल गार्डन’ भी कहा जाता है।    पार्क के अंदर जयंती सरोवर और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क भी मौजूद हैं, जो पर्यटकों को और आकर्षित करते हैं। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही शहर के पर्यटन स्थलों में फिर से रौनक लौट आई है।    आने वाले दिनों में पिकनिक सीजन और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। खासकर साल के अंतिम सप्ताह और नए साल के पहले रविवार को यहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। /file/upload/2025/12/7239048424543256285.jpg

मौसम सर्द होने के बाद परिवार संग पिकनिक मनाने जुुबली पार्क पहुंचीं महिलाएं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Pages: [1]
View full version: ठंड बढ़ते ही पिकनिक स्थलों पर उमड़ी भीड़, Jubilee Park और डिमना लेक सैलानियों से हुआ गुलजार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com