cy520520 Publish time 2025-12-9 00:12:57

Dhurandhar की बंपर कमाई के 5 कारण चौंका देंगे, इस वजह से थिएटर्स में मस्ट वॉच बनी फिल्म

/uploads/allimg/2025/12/1869101181936594577.webp

क्या है धुरंधर की धमाकेदार कमाई का कारण (फोटो क्रेडिट- जागरण)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। मूवी ने अपनी शानदार कहानी और स्टार कास्ट की दमदार एक्टिंग के दम पर हर किसी का दिल जीत लिया है। यही कारण है जो धुरंधर धड़ल्ले से नोट छापती हुई आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि किन पांच कारणों से धुरंधर बॉक्स ऑफिस बंपर कमाई कर रही है।   विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
स्पाई थ्रिलर जॉनर कमाल

धुरंधर की धमाकेदार कमाई का सबसे बड़ा कारण इसका स्पाई थ्रिलर जॉनर माना जा रहा है। इस मूवी से पहले कभी किसी हिंदी मूवी में इस तरह की कहानी को नहीं दिखाया गया है, जो पड़ोसी मुल्क में एक भारत के खूफिया जासूस की दास्तां बयां करे। रणवीर सिंह ने भारतीय एजेंट हमजा की भूमिका को बखूबी अदा किया है।

/uploads/allimg/2025/12/7448696410355210319.jpg

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Day 3: धुरंधर निकला फायर! तीसरे दिन धुआंधार कमाई से हथिया लिया पूरा बॉक्स ऑफिस
कहानी का सार सटीक

निर्देशक और लेखक के तौर पर आदित्य धर ने धुरंधर के कंटेंट की नब्ज को बखूबी समझा है। उन्होंने 8 चैप्टर में मूवी कहानी को पेश किया है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित नजर आती है। हालांकि, इसमें फिक्शन काफी बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया गया है, जो दर्शकों का रोमांच बढ़ा रहा है। कंधार हाइजैक, संसद हमला और 26/11 के आंतकी अटैक के साजिश का पर्दाफाश धुरंधर की कहानी का यूएसपी माना गया है।

/uploads/allimg/2025/12/3771438819872637124.jpg   

एक्शन का लेवल खतरनाक

सेंसर बोर्ड की तरफ से धुरंधर को ए रेटेड सर्टिफिकेट मिला है, जिसके आधार पर 18 साल से कम उम्र के बच्चे इस मूवी को नहीं देख सकते। इस फिल्म में मार-काट और खून खराबा खतरनाक लेवल का दिखाया है, जो मूवी को और भी शानदार बनाता है। 3 घंटे 34 मिनट की धुरंधर में एक्शन सीन्स की भरमार और इसमें वीएफएक्स का भी सही यूज किया गया है।

/uploads/allimg/2025/12/69917867336706303.jpg
कमाल है स्टार कास्ट की एक्टिंग

धुरंधर की सफलता का सबसे अधिक श्रेय स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग को जाना चाहिए। सिर्फ रणवीर सिंह नहीं बल्कि अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, रजत बेदी और आर माधवन ने भी अपने-अपने किरदारों में दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। इन सभी के काम की प्रशंसा हर तरफ हो रही है।

/uploads/allimg/2025/12/3844294213876968904.jpg
सोलो रिलीज का मिला फायदा

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के तीन दिन के भीतर धुरंधर ने 106 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 160 करोड़ के पार है। फिल्म की इस धुआंधार कमाई का सबसे बड़ा कारण सोलो रिलीज है। 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली धुरंधर का अन्य किसी मूवी के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Worldwide Collection: घातक निकला धुरंधर! संडे को रणवीर सिंह की फिल्म पर बरसे पैसे, कमाई से किया शॉक
Pages: [1]
View full version: Dhurandhar की बंपर कमाई के 5 कारण चौंका देंगे, इस वजह से थिएटर्स में मस्ट वॉच बनी फिल्म

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com