deltin33 Publish time 2025-12-9 04:37:37

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर पड़ा यात्रियों के लगेज का अंबार, सुपुर्दगी में कछुए से भी धीमी है रफ्तार

/file/upload/2025/12/1391379310676289284.webp

इंडिगो के संकट में फंसे यात्रियों के लगेज अब धीरे धीरे निकलने शुरू हुए हैं।



गौतम कुमार मिश्रा, नई दिल्ली। तीन दिसंबर से धरातल पर आए इंडिगो के संकट में फंसे यात्रियों के लगेज अब धीरे धीरे निकलने शुरू हुए हैं, लेकिन इसकी रफ्तार कछुए से भी धीमी है। टर्मिनल के भीतर अभी भी यात्रियों के लगेज जगह जगह बिखरे नजर आते हैं। सोमवार को इनमें से कुछ लगेज यात्रियों को सौंपे गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इंडिगो कर्मियों का कहना है कि लगेज की सुपुर्दगी की प्रक्रिया अभी कई दिनों तक जारी रहने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि यहां कम से कम पांच हजार यात्रियों के लगेज अभी जमा है। कई लगेज यहां यात्रियों को हाथों हाथ सौंपे जा रहे हैं तो कई लगेज लोगों के घरों पर कोरियर किए जा रहे हैं।

टर्मिनल 1 के प्रस्थान क्षेत्र में बने टिकट काउंटर के हाल में जब आप प्रवेश करते हैं तब शीशे की दीवार से झांकने पर आप जो नजारा देखेंगे वह आपको हैरान परेशान कर देगा। यहां हजारों की तादाद में लगेज पिछले कई दिनों से पड़े हैं। हर कोई इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद करना चाहता है। इन दिनों यहां आने वाले लोग यहां की तस्वीर लें, यह हो ही नहीं सकता।

सुरक्षाकर्मी यदि किसी को तस्वीर से रोके भी तो लोग तब तक कोशिश जारी रखते हैं जब तक कि सुरक्षा कर्मी की निगाह वहां से हट नहीं जाए। रविवार को टर्मिनल 1 के फोरकोर्ट एरिया में सैकड़ों लगेज रखे हुए थे। इंडिगो कर्मी इन बैगेज पर इसके मालिक का नाम व फ्लाइट नंबर से जुड़ी पर्ची लगा रहे थे। फोरकोर्ट से गुजरने वाले हर व्यक्ति की निगाह इस ओर जा रही थी।
आखिरी समय में सौंपे जा रहे लगेज

लगेज लेने आए एक यात्री ने बताया कि तीन दिसंबर को जब उनकी मुंबई की उड़ान रद हुई तो उन्होंने सबसे पहले लगेज मांगा। लेकिन लगेज को लेकर इंडिगो समय को टालता रहा। इस बीच रिशेडयूल उड़ान भी रद होती रही। आखिर में सोमवार को उनकी उड़ान टर्मिनल 3 से थी। अब जबकि दो घंटे बाद उड़ान है, वे टर्मिनल एक पर लगेज लेने आए हैं। यहां से टर्मिनल 3 जाने के लिए किसी बस के भरोसे तो रहा नहीं जा सकता है। यहां से टैक्सी लेकर अब मुंबई की उड़ान लूंगा। इस तरह की पीड़ा अनेक यात्रियों ने बयां की।
कई लोग लगेज के लिए भटकते भी आए नजर

सोमवार को भी कई लोग लगेज के लिए भटकते नजर आए। इनमें से कोई गुरुग्राम तो कोई नोएडा से यहां लगेज के लिए पहुंचा था। नोएडा की अदिति ने बताया कि उनका लगेज यहां पांच तारीख से ही जमा है। लगेज अभी तक नहीं मिलनेे के कारण कई जरुरी कार्य उनके प्रभावित हो रहे हैं।

मेरठ से केवल लगेज के लिए यहां पहुंचे राजीव बताते हैं कि लगेज में उनके शैक्षणिक रिकार्ड हैं। अब डर लग रहा है कि कहीं ये खो न जाएं। राजीव बताते हैं कि अब हवाई सफर के दौरान उनकी कोशिश होगी कि वे इतना ही सामान लेकर चलें कि वह कैबिन लगेज में ही चला जाए ताकि उड़ान रद होने पर लगेज के लिए परेशान नहीं होना पड़े।
Pages: [1]
View full version: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर पड़ा यात्रियों के लगेज का अंबार, सुपुर्दगी में कछुए से भी धीमी है रफ्तार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com